फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SHEV: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने लॉन्च किया 'हम है हाइब्रिड' अभियान, सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी के बताएगी फायदे

Tue, 19 Apr 2022 06:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने देश में "हम है हाइब्रिड" नामक एक अभियान शुरू करने का एलान किया है।
विज्ञापन
TKM Launches ‘Hum Hai Hybrid’ Campaign on Self-Charging Hybrid Electric Vehicle Technology - फोटो : Toyota
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने एलान किया है कि वह वर्ष 2050 तक 'कार्बन न्यूट्रेलिटी' को साकार करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। साथ ही कंपनी देश के कार्बन उत्सर्जन में कमी और फॉसिल फ्यूल  निर्भरता को कम करने के प्रमुख राष्ट्रीय लक्ष्यों के साथ है। इसके साथ ही टोयोटा ने देश में "हम है हाइब्रिड" नामक एक अभियान शुरू करने का एलान किया है। 
विज्ञापन


कंपनी एक बयान में कहा, "हमारा हस्तक्षेप 2015 की शुरुआत में शुरू हुआ था, जहां वैश्विक स्तर पर टोयोटा ने छह विषयों की एक पर्यावरणीय चुनौती ली थी, जिनमें से तीन वाहनों से शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन की ओर हैं। विद्युतीकृत वाहनों को तेजी से अपनाने की दिशा में, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने आज विशेष रूप से क्यूरेटेड वेब वीडियो श्रृंखला के जरिए "हम है हाइब्रिड" नामक एक अभियान शुरू करने की घोषणा की। यह सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (SHEV) के ओवरऑल फायदों और राष्ट्रीय उद्देश्यों में इसके संभावित योगदान के बारे में उपभोक्ताओं और बड़े समाज के बीच जागरूकता पैदा करने की एक पहल है।" 

ग्रीन मोबिलिटी के बारे में इस डिजिटल अभियान के साथ - 'सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स', टीकेएम की कोशिश देश भर में 'मास इलेक्ट्रिफिकेशन' की दिशा में तेजी से बदलाव को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


टोयोटा के डिजिटल प्रमोशन नजरिए के एक हिस्से के रूप में डिजाइन और विकसित किए गए, "हम है हाइब्रिड" अभियान SHEV के बारे में जागरूकता को मजबूत करने के लिए तैयार की गई है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें