फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota Vellfire 2023: ADAS टेक्नोलॉजी के साथ 2023 टोयोटा वेलफायर लग्जरी एमपीवी भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Thu, 03 Aug 2023 01:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Toyota Vellfire 2023 - फोटो : Toyota
विज्ञापन
Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने गुरुवार को देश में अपडेटेड Vellfire (वेलफायर) लग्जरी एमपीवी लॉन्च की है। नई 2023 Toyota Vellfire के हाई ग्रेड वैरिएंट की कीमत 1.19 करोड़ रुपये तय की गई है। जबकि हायर-स्पेक वीआईपी ग्रेड - एक्जीक्यूटिव लाउंज वैरिएंट की कीमत 1.29 करोड़ रुपये तक जाती है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं। मॉडल की कस्टमर डिलीवरी नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इंजन और माइलेज
सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक मॉडल को शून्य उत्सर्जन मोड पर 40 प्रतिशत दूरी और 60 प्रतिशत समय तक चलने में सक्षम माना जाता है। कंपनी का दावा है कि यह 19.28 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। यह मॉडल ब्रांड के टीएनजीए प्लेटफॉर्म पर आधारित है जो बेहतर सवारी क्षमता के लिए एडवांस्ड सस्पेंशन सिस्टम के साथ आता है। 

स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल में 2.5-लीटर इनलाइन 4-सिलेंडर डीओएचसी इंजन मिलता है, जो 142 किलोवाट का अधिकतम पावर आउटपुट और 240 एनएम का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को इलेक्ट्रिक मोटर और हाइब्रिड बैटरी के साथ जोड़ा गया है, जिससे कम उत्सर्जन पैदा होता है।
विज्ञापन


लुक और एक्सटीरियर
नई 2023 Toyota Vellfire एमपीवी के एम्बलेम के लिए रिवर्स स्लैंट मोटिफ का इस्तेमाल किया गया है, जो आगे से पीछे तक फैला हुआ है, जिससे यह सड़क पर एक बोल्ड मौजूदगी रखती है। वाहन के किनारों पर शार्प डायनैमिक कैरेक्टर लाइन्स हैं, जो ताकत और स्थिरता का प्रतिनिधित्व करती हैं। इसे तीन एक्सटीरियर कलर ऑप्शंस - प्लैटिनम पर्ल व्हाइट, जेट ब्लैक और प्रेशियस मेटल में पेश किया गया है।

इंटीरियर और फीचर्स
इस लग्जरी एमपीवी को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि सीटों के बीच की दूरी बढ़ने के साथ इसमें ज्यादा स्पेस मिलता है। ड्राइविंग पोजीशन में मॉडिफिकेशन करके आगे और दूसरी पंक्ति की सीटों के बीच की दूरी बढ़ा दी गई है। सीटों की तीसरी पंक्ति पर साइड क्वार्टर ट्रिम और पिछले दरवाजे के ट्रिम को पतला बनाया गया है।

अंदर एक बहुत लंबा ओवरहेड कंसोल है जिसे छत के बीच में लगाया गया है। इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए कई कंट्रोल दिए गए हैं। इसमें 15 जेबीएल स्पीकर, एपल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट के साथ 14 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम है। एक्जीक्यूटिव लाउंज में पिछली सीट पर 14 इंच का इंटरनेंट करता है।

मॉडल में स्वतंत्र रूप से संचालित होने वाले मूनरूफ शेड्स के साथ पुल-डाउन साइड सन ब्लाइंड्स का फीचर मिलता है। इससे यूजर अतिरिक्त धूप को रोक सकता है। दूसरी पंक्ति की सीटें अब मसाज फंक्शन के साथ-साथ प्री-सेट मोड के साथ आराम को कस्टमाइज करने के लिए एक डिटेचेबल पावर कंट्रोल डिवाइस से लैस हैं।

टोयोटा वेलफायर में तीन इंटीरियर कलर ऑप्शन - सनसेट ब्राउन, न्यूट्रल बेज और ब्लैक उपलब्ध हैं।

कनेक्टेड फीचर्स 
यह मॉडल अब रिमोट डोर लॉक/अनलॉक, एयर कंडीशनिंग, इमरजेंसी सर्विस, व्हीकल डायग्नोस्टिक्स, ड्राइवर मॉनिटरिंग अलर्ट जैसी 60 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स के साथ आता है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें