फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hybrid SUV: टोयोटा की नई हाइब्रिड एसयूवी का नाम होगा Toyota Hyryder, ह्यूंदै क्रेटा को देगी टक्कर, जानें फीचर्स और इंजन डिटेल्स

Tue, 24 May 2022 07:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में अपनी बढ़ती बिक्री को बढ़ाने के लिए Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) आने वाले महीनों में एक नया मॉडल लाएगी। इस एसयूवी का कोड नेम D22 है। 
विज्ञापन
Maruti Toyota Mid-Size SUV Spied - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ी है। इस सेगमेंट में वाहनों की बिक्री लगातार बढ़ी है। ऐसे में सेगमेंट में अपनी बढ़ती बिक्री को बढ़ाने के लिए Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) आने वाले महीनों में एक नया मॉडल लाएगी। इस एसयूवी का कोड नेम D22 है। टोयोटा अपनी इस नई एसयूवी को जून में पेश करेगी और इसकी लॉन्चिंग इस साल के त्योहारी सीजन से पहले होगी। 
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि यह पहला प्रोडक्शन मॉडल होगा जिसे टोयोटा और सुजुकी की साझेदारी के तहत डिजाइन और विकसित किया जाएगा। हालांकि कार निर्माता ने अपनी आनेवाली एसयूवी के बारे में चुप्पी साध रखी है। लेकिन एक ताजा मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि इस एसयूवी का नाम Toyota Hyryder होगा। 

मारुति की एसयूवी से कितनी अलग
मारुति सुजुकी के लाइन-अप में भी क्रेटा को टक्कर देने के लिए एक एसयूवी ला रही है जिसका कोडनेम YFG है। डिजाइन के हिसाब से नई Toyota Hyryder एसयूवी मारुति सुजुकी की अपकमिंग मिड-साइज एसयूवी से अलग दिखेगी। हालांकि, दोनों मॉडल प्लेटफॉर्म और डिजाइन एलिमेंट्स को साझा करेंगे। वास्तव में, पावरट्रेन सेटअप वही रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Maruti Toyota Mid-Size SUV Spied - फोटो : For Reference Only
इंजन स्पेसिफिकेशंस
खास बाजारों के लिए डिजाइन की गई Toyota Hyryder को ग्लोबल-स्पेक Yaris Cross Hybrid से लिए गए 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ पेश की जा सकती है।
 मोटर को बैटरी पैक और 59kWh इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा जाएगा। इसका कंबाइंड पावर आउटपुट लगभग 114bhp होगा। जहां पेट्रोल यूनिट 120Nm के आसपास टॉर्क देगी, वहीं इलेक्ट्रिक मोटर 141Nm टॉर्क देगी। यह एसयूवी हाइब्रिड और प्योर ईवी मोड दोनों पर चल सकती है।

माइलेज
टोयोटा यारिस क्रॉस पर, हाइब्रिड पावरट्रेन 26 किमी प्रति लीटर से ज्यादा का माइलेज देने का दावा करती है। नई टोयोटा एसयूवी को भी 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। इस इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स मिलने की संभावना है। 

नया प्लेटफॉर्म
Toyota Hyryder एसयूवी को कंपनी के TNGA प्लेटफॉर्म के बड़े स्तर पर स्थानीय वर्जन पर तैयार की जाएगी। इससे इसकी कीमतों को प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद मिलेगी। इसका उत्पानद बेंगलुरु के पास टोयोटा के बिदादी प्लांट में होगा।

नए फीचर्स
कंपनी को अपनी नई मिड-साइज एसयूवी में कनेक्टेड कार टेक, 360 डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर सहित कई एडवांस्ड फीचर्स दे सकती है। ऐसी भी खबर है कि कंपनी नई टोयोटा एसयूवी को ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) सूट के साथ पेश किया जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें