फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota Vellfire: लग्जरी के साथ सफर करने वालों की पसंद हैं टोयोटा और मर्सिडीज की MPV, ऐसे हैं फीचर्स और कीमत

Sat, 28 Jan 2023 07:21 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लग्जरी के साथ सफर करने वालों के लिए कीमत ज्यादा मायने नहीं रखती। ऐसे ही लोगों के लिए टोयोटा और मर्सिडीज की ओर से भारतीय बाजार में शानदार एमपीवी की बिक्री की जाती है। दोनों एमपीवी में क्या खूबियां हैं और क्या कीमत है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat

अगर सफर के दौरान आराम मिल जाए तो फिर मंजिल तक पहुंचने का मजा दोगुना हो जाता है। मर्सिडीज और टोयोटा की ओर से भारतीय बाजार में ऐसी लग्जरी एमपीवी को ऑफर किया जाता है, जो शानदार फीचर्स के साथ बेहद आरामदायक सफर करवाने का वादा करती हैं। हम इस खबर में टोयोटा और मर्सिडीज की एमपीवी की जानकारी के साथ ही उसकी कीमत भी बता रहे हैं।

विज्ञापन

टोयोटा और मर्सिडीज की एमपीवी

2 of 6
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
टोयोटा की ओर से भारतीय बाजार में जिस लग्जरी एमपीवी की बिक्री की जाती है, वह वैलफायर है। वैलफायर बेहद शानदार एमपीवी है, जिसमें फीचर्स के साथ ही सुरक्षा और तकनीक को भी दिया जाता है। इस एमपीवी को उन ग्राहकों को दिया जाता है जो लंबे सफर के दौरान आराम के साथ-साथ अपना काम करना पसंद करते हैं।

वहीं मर्सिडीज की ओर से भी इस सेगमेंट में वी क्लास जैसी दमदार और लग्जरी एमपीवी का विकल्प मिलता है। इसमें भी कई शानदार फीचर्स को दिया जाता है। इसे तीन वैरिएंट एलीट, एक्सक्लूसिव और एक्सप्रेशन के साथ ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इसे ऑर्डर पर ही उपलब्ध करवाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
विज्ञापन

कैसे हैं फीचर्स

3 of 6
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
एमपीवी वैलफायर में मिलने वाले फीचर्स की लिस्ट काफी लंबी है। इसमें कंपनी की ओर से एग्जीक्यूटिव लाउंज सीट्स दी जाती हैं। जिन्हें अपनी सुविधा के मुताबिक एडजस्ट किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें ड्यूल सनरुफ भी मिलता है। इसके अलावा इसमें स्पॉटलाइट, लाउंज कमांड सेंटर, तीन जोन एसी कंट्रोल्स, शैफर कंट्रोल्स, एपल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो सपोर्ट के साथ इंफोटेनमेंट स्क्रीन, पीछे की सीट पर एंटरटेनमेंट के लिए अलग स्क्रीन, थियेटर जैसा म्यूजिक सिस्टम, एंबिएंट लाइटिंग जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

मर्सिडीज की वी क्लास में तीन क्लाइमेट जोन एसी, वेंटिलेटिड सीट्स, बरमेस्टर का साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरुफ, एंबिएंट लाइटिंग जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट

सुरक्षा का भी रखा ध्यान

4 of 6
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
टोयोटा वैलफायर में सेफ्टी के लिए भी कई फीचर्स को जोड़ा गया है। इन फीचर्स में सात एयरबैग, पैनोरमिक व्यू मॉनिटर, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, ईपीएस, टीआरसी, वीएससी के साथ व्हीकल डायनेमिक्स इंटीग्रेटिड मैनेजमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।

मर्सिडीज की ओर से वी क्लास में एक्टिव पार्किंग असिस्ट, एडेप्टिव ब्रेक लाइट्स, प्री-सेफ अटेंशन असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, एबीएस, ईबीडी, एयरबैग्स जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन

कितना दमदार इंजन

5 of 6
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
टोयोटा ने वैलफायर में 2500 सीसी का इंजन दिया है। जिससे इसे 115 बीएचपी और 198 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। साथ ही हाइब्रिड मोटर की दो मोटर भी दी गई हैं। जिसमें से आगे की मोटर 105 किलोवॉट और पीछे की मोटर 50 किलोवॉट की पावर जनरेट करती है। बैटरी को निक्कल मैटल हाईडराइड से बनाया गया है।

यह भी पढ़ें - Sunroof Cars: ये हैं देश की सनरूफ वाली सबसे सस्ती कारें, ड्राइविंग का मजा कर देती हैं दोगुना
विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी है कीमत

6 of 6
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
टोयोटा वैलफायर की भारत में एक्स शोरुम कीमत 94.45 लाख रुपये है। कंपनी की ओर से इसके सिर्फ एक ही वैरिएंट द एग्जीक्यूटिव लाउंज सेवन सीटर ऑटोमैटिक की ही बिक्री की जाती है। वहीं मर्सिडीज की ओर से वी क्लास की एक्स शोरुम कीमत 70 लाख रुपये के आस-पास रखी गई थी, लेकिन मौजूदा समय में कंपनी की वेबसाइट पर यह एमपीवी लिस्ट नहीं है। लेकिन अगर कोई इसे खरीदना चाहता है तो कंपनी से संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें