भारत में लगातार नेशनल हाइवे के जरिए कनेक्टिविटी को बेहतर किया जा रहा है। इससे ईंधन और समय दोनों की बचत हो रही है। इस खबर में जानते हैं कि भारत में पिछले पांच सालों के दौरान कितने किलोमीटर हाइवे बनाए जा चुके हैं।
भारत में नेशनल हाइवे, एक्सप्रेसवे सहित तमाम तरह के हाइवे को लगातार बेहतर किया जा रहा है। इससे जनता को भी काफी फायदे हुए हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि देश में पिछले कुछ पांच सालों में इतनी सड़कें बनाई गई हैं जिससे धरती के करीब तीन चक्कर लगाए जा सकते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि भारतमाला परियोजना के पहले चरण में कितने किलोमीटर के हाइवे बनाए गए हैं।
विज्ञापन
भारत में बनी कितने किलोमीटर सड़क
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
नेशनल हाइवे अथारिटी की ओर से सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई है कि देश में भारत माला परियोजना के पहले चरण के तहत अब तक 34800 किलोमीटर की सड़कें बनाई गई हैं। इनमें नेशनल हाइवे, एक्सप्रेसवे भी शामिल हैं।
भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत सरकार ने नौ हजार किलोमीटर के आर्थिक काॅरिडोर, छह हजार किलोमीटर के अंतर गलियारे और फीडर रोड, पांच हजार किलोमीटर के नेशनल कॉरिडोर, चार हजार किलोमीटर की कनेक्टिविटी सड़कें, 800 किलोमीटर के एक्सप्रेस वे और 10 हजार किलोमीटर के अन्य नेशनल हाइवे बनाए गए हैं।
प्रोजेक्ट के तहत सरकार ने 27 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर्स बनाए हैं। जिन्हें बनाने में करीब चार लाख करोड़ रुपये की लागत आई है। इन्हें 15 राज्यों के 130 से ज्यादा जिलों में बनाया गया है।
देश में बड़ी संख्या में ट्रकों के जरिए सामान को एक जगह से दूसरी जगह भेजा जाता है। ऐसे में सड़कों की स्थिति बेहतर होने से सामान को कम समय में एक जगह से दूसरी जगह भेजना आसान हो रहा है। निजी वाहनों को भी एक शहर से दूसरे शहर जाने में कम समय लगता है।