फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खरीदनी है कार, इनमें से एक को करें पसंद, कीमत भी 20 लाख से कम

Mon, 14 Aug 2023 11:09 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो किन सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारों में से एक को खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 8
For Reference Only - फोटो : mahindra auto

मारुति से लेकर टाटा और महिंद्रा तक की गाड़ियों को भारतीय बाजार में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। हम इस खबर में आपको ऐसी सात कारों की जानकारी दे रहे हैं, जिनको देश में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। साथ ही हम इसकी कीमत की जानकारी भी इस खबर में आपको दे रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 8
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मारुति वैगन आर
मारुति की ओर से सबसे बेहतरीन विकल्प के तौर पर वैगन आर को खरीदा जा सकता है। यह देश में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली हैचबैक कार भी है। इसमें की-लैस एंट्री, एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, स्पीड अलर्ट सिस्टम, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सात इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन के साथ ही बेहतरीन ऊंचाई मिलती है, जो ज्यादा हाइट के लोगों के लिए बेहतर विकल्प साबित होती है। इसकी कीमत 5.54 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
विज्ञापन

3 of 8
मारुति ब्रेजा - फोटो : maruti suzuki
मारुति ब्रेजा
मारुति की ओर से काम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर ब्रेजा को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी में भी कंपनी की ओर से पेट्रोल सीएनजी के विकल्प दिए जाते हैं। इसमें भी सात इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कुछ फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत 8.29 लाख रुपये से शुरू होकर 13.98 लाख रुपये तक जाती है।

यह भी पढ़ें- Scorpio Classic:स्कॉर्पियो क्लासिक की ये खासियत नहीं जानते होंगे आप, जानें कैसे है पुरानी स्कॉर्पियो से अलग

4 of 8
मारुति बलेनो - फोटो : maruti suzuki
मारुति बलेनो
मारुति की नेक्सा डीलरशिप के जरिए ऑफर की जाने वाली बलेनो में भी सीएनजी और पेट्रोल इंजन को दिया जाता है। इस प्रीमियम हैचबैक में सात इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इस कार की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 6.61 लाख रुपये से होती है और 9.88 लाख रुपये तक जाती है।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल
विज्ञापन

5 of 8
मारुति डिजायर - फोटो : सोशल मीडिया
मारुति डिजायर
मारुति की ओर से डिजायर को कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर पेश किया जाता है। यह कार अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार है। इसमें कुल चार वैरिएंट मिलते हैं, जिनमें एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस हैं। इसकी कीमत 6.51 लाख रुपये से 9.39 लाख रुपये के बीच है। इसमें भी सात इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग सेंसर, की-लैस एंट्री, 378 लीटर बूट स्पेस, 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन, सीएनजी का विकल्प मिलता है। कार को मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Maruti Fronx Vs Brezza: मारुति फ्रॉन्क्स बेहतर या ब्रेजा दमदार, जानें कौन सी कॉम्पैक्ट एसयूवी है शानदार
विज्ञापन

6 of 8
For Reference Only - फोटो : hyundai india
ह्यूंदै क्रेटा
ह्यूंदै की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर क्रेटा को ऑफर किया जाता है। इसके 2023 वर्जन में कई तरह के फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी में वेंटिलेटिड सीट के फीचर को भी दिया जाता है। इस एसयूवी में इस फीचर के साथ ही ईएससी, एबीएस, ईबीडी, वीएसएम, एचएसी जैसे सेफ्टी फीचर भी मिलते हैं। इसकी एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 10.87 लाख रुपये से होती है और इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 19.20 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Diesel Car Maintenance: आप भी चलाते हैं डीजल इंजन वाली कार, जानें किस तरह रखें ध्यान, नहीं तो होंगे परेशान
विज्ञापन

7 of 8
Tata Nexon Facelift - फोटो : social media
टाटा नेक्सन
टाटा मोटर्स की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर नेक्सन को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी को बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। जिसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ईएसपी, एबीएस, ईबीडी, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, रिवर्स पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसकी कीमत की शुरूआत आठ लाख रुपये से शुरू होती है और 14.60 लाख रुपये तक की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत
विज्ञापन

8 of 8
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन - फोटो : Mahindra
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन
महिंद्रा की ओर से दमदार एसयूवी स्कॉर्पियो एन को भी ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी में कंपनी 2.2 लीटर का टर्बो चार्ज्ड डीजल इंजन देती है। जिससे 97 किलोवॉट की पावर और 400 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। स्कॉर्पियो एन की कीमत 13.05 लाख रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें