इस समय भारत में सेकंड हैंड कार मार्केट काफी बड़ा हो चुका है। ऑन लाइन वेबसाइट्स पर आपको कारों की अच्छी डिटेल्स मिल जाएंगी, जबकि कार कंपनियां खुद भी सेकेंड हैंड कारें बेचने लगी हैं। इसके लिए आप लाजपत नगर, करोलबाग जैसी बड़ी मार्किट में जा सकते हैं। सेकंड हैंड कार बेचने वाली एक कंपनी से हमने बात और पूछा की सबसे ज्यादा डिमांड किन कारों की होती है? तो उन्होंने बताया कि ग्राहक मारुति, हुंडई, महिंद्रा, टाटा और होंडा की कारों की सबसे ज्यादा डिमांड करते हैं।
सेकंड हैंड कार मार्किट पर इंडियन ब्लू बुक की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में सेकंड हैंड कार का बाजार 2015-16 में 1.2 गुना था जबकि 2017-18 में 3.28 मिलियन सेकंड हैंड गाड़ियों की सेल हुई थी। एक्सपर्ट मानते हैं कि कोई भी कार जब शो रूम से निकल जाती है तो उसकी कीमत 25-30 प्रतिशत तक कम हो जाती है।
ऑटो एक्सपर्ट रंजॉय मुखर्जी बताते हैं कि भारत में सेकंड हैंड कार मार्किट में सबसे ज्यादा डिमांड मारुति सुजुकी, हुंडई, होंडा और होंडा जैसे ब्रांड्स की है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि पुरानी होकर भी इनकी कारें कम बजट में आसानी से सर्विस हो जाती हैं साथ ही पार्ट्स भी आसानी में उपलब्ध रहते हैं।
किसी भी पुरानी कार की कीमत उसकी कंडीशन, कार कितनी चली हुई है, इंजन कैसा है? कार एक्सीडेंटल तो नहीं है, कार की हालत कैसी है? इससे पहले कितनी बार कार को बेचा जा चुका है? कार पर जो पेंट है वो ऑरिजिनल है या फिर से कराया गया है? इन जरूरी बातों को देखकर ही कार की वैल्यू लगती है।