भारत में लगातार वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है। अप्रैल 2023 के दौरान भी वाहनों की बिक्री में बढ़त दर्ज हुई। ग्राहकों ने किन 10 कारों को सबसे ज्यादा पसंद किया। आइए जानते हैं।
अप्रैल महीने में भी देशभर में कारों की बिक्री में पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की गई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि पिछले महीने किस कंपनी की किस कार की कितनी बिक्री हुई है। इसके साथ ही यह भी जानकारी दे रहे हैं कि टॉप-10 लिस्ट में कौन सी कारों ने जगह बनाई है।
विज्ञापन
मारुति वैगन आर
2 of 8
मारुति वैगन आर
- फोटो : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार है वैगन आर। 24 साल से भारतीय ग्राहकों की पसंद बनी हुई वैगन आर की अप्रैल 2023 के दौरान 20879 यूनिट्स की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने 18 फीसदी की बढ़त हासिल की है। साल 2022 के दौरान हैचबैक की बिक्री 17766 यूनिट्स हुई थी।
लिस्ट में दूसरी कार भी मारुति की ओर रही। स्विफ्ट की अप्रैल में 18753 यूनिट्स की बिक्री हुई। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर यह बढ़ोतरी 111 फीसदी की है। इससे पहले कंपनी ने इसकी कुल 8898 यूनिट्स की बिक्री की थी।
मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो भी तीसरे पायदान पर है। अप्रैल में इसकी 16180 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि अप्रैल 2022 के दौरान 10983 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इसकी बिक्री में 48 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
मारुति की ब्रेजा 11836 यूनिट्स के साथ छठे और ऑल्टो 11548 यूनिट्स के साथ सातवें पायदान पर रही। ब्रेजा की ईयर ऑन ईयर बेसिस पर यह बढ़ोतरी 1 फीसदी की है। इससे पहले कंपनी ने इसकी कुल 11764 यूनिट्स की बिक्री की थी। वहीं ऑल्टो की ईयर ऑन ईयर बेसिस पर यह बढ़ोतरी 11 फीसदी की है। इससे पहले कंपनी ने इसकी कुल 10443 यूनिट्स की बिक्री की थी।
टॉप-10 लिस्ट में आखिरी तीन पायदान पर 10934 यूनिट्स के साथ टाटा पंच, 10504 यूनिट्स के साथ मारुति ईको और 10342 यूनिट्स के साथ ह्यूंदै वेन्यू का नंबर रहा। खास बात यह है कि मारुति ईको की बिक्री बढ़ने के बाद भी ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में कमी दर्ज की गई हैं। आंकड़ों के मुताबिक इसकी बिक्री में छह फीसदी की नेगेटिव ग्रोथ दर्ज हुई है।