वाहन के अंदर मोशन सिकनेस की समस्या होना काफी आम बात है। अगर आप इस समस्या से जूझ रहे हैं तो या फिर सफर के दौरान ऐसी स्थिति बन जाती है तो सबसे पहले खुद को शांत रखने की कोशिश करें। दरअसल, ऐसी स्थिति में अधिकतर लोग घबरा जाते हैं और कंडीशन बिगड़ जाती है।
कार से सफर के दौरान अगर मोशन सिकनेस आती है तो सफर से पहले ही ऐसी सीट का चयन करें, जहां पर इस परेशानी से आसानी से निपटा जा सके। काफी लोग सफर के दौरान गलत सीट पर बैठते हैं, इस वजह से परेशानी को सही समय पर पकड़ा नहीं जाता है। हालांकि, सफर के बीच में जब भी कुछ ऐसी परेशानी हो तो अपनी सीट में बदलाव कर लेना चाहिए।
कार से सफर के दौरान कई लोगों को उल्टी आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में आपको कार की विंडो वाली सीट की तरफ बैठना है। इसके साथ ही कार की खिड़की को थोड़ा खोलकर रख सकते हैं। इस दौरान बाहर की ताजी हवा आएगी तो मोशन सिकनेस की परेशानी दूर हो सकती है।
कार के सफर के दौरान अगर मोशन सिकनेस की परेशनी होती है तो इससे बचने के लिए अपनी नींद पूरी रखें। कई बार नींद की कमी की वजह से इस परेशानी में इजाफा हो जाता है। वहीं, कई मामलों में व्यक्ति की थकान भी जिम्मेदार हो जाती है।
अगर आपको अक्सर कार में मोशन सिकनेस की परेशानी रहती है तो कार के सफर के दौरान खुद को हाइड्रेट रखें। साथ ही सफर के दौरान हल्का खाना खाएं। ऐसा करने से इस परेशानी से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, सफर के दौरान भूखा नहीं रहना चाहिए, वरना इस परेशानी में इजाफा हो सकता है।