फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Motion Sickness in Car: कार से सफर के दौरान मोशन सिकनेस को कैसे करें कंट्रोल, इन पांच बातों को रखें याद

Wed, 11 Sep 2024 06:31 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार के सफर के दौरान अगर आप भी मोशन सिकनेस के शिकार हो जाते हैं तो यहां से आपको मदद मिल सकती है। इस खबर में जानिए किस तरह से मोशन सिकनेस को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। आगे जानें क्या है डिटेल।
विज्ञापन
Motion Sickness in Car - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप कार से लंबे सफर पर जा रहे हैं तो हो सकता है कि सफर के बीच में मोशन सिकनेस यानी उल्टियां आनी शुरू हो जाए। अगर आपके साथ अक्सर ऐसा होता है तो आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। इस आर्टिकल में कुछ ऐसे पांच टिप्स बताए गए हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। 

विज्ञापन

खुद को शांत रखने का करें प्रयास

वाहन के अंदर मोशन सिकनेस की समस्या होना काफी आम बात है। अगर आप इस समस्या से जूझ रहे हैं तो या फिर सफर के दौरान ऐसी स्थिति बन जाती है तो सबसे पहले खुद को शांत रखने की कोशिश करें। दरअसल, ऐसी स्थिति में अधिकतर लोग घबरा जाते हैं और कंडीशन बिगड़ जाती है। 

सही सीट का चयन

कार से सफर के दौरान अगर मोशन सिकनेस आती है तो सफर से पहले ही ऐसी सीट का चयन करें, जहां पर इस परेशानी से आसानी से निपटा जा सके। काफी लोग सफर के दौरान गलत सीट पर बैठते हैं, इस वजह से परेशानी को सही समय पर पकड़ा नहीं जाता है। हालांकि, सफर के बीच में जब भी कुछ ऐसी परेशानी हो तो अपनी सीट में बदलाव कर लेना चाहिए।

ताजी हवा है जरूरी

कार से सफर के दौरान कई लोगों को उल्टी आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में आपको कार की विंडो वाली सीट की तरफ बैठना है। इसके साथ ही कार की खिड़की को थोड़ा खोलकर रख सकते हैं। इस दौरान बाहर की ताजी हवा आएगी तो मोशन सिकनेस की परेशानी दूर हो सकती है। 

इस बात का रखें ध्यान

कार के सफर के दौरान अगर मोशन सिकनेस की परेशनी होती है तो इससे बचने के लिए अपनी नींद पूरी रखें। कई बार नींद की कमी की वजह से इस परेशानी में इजाफा हो जाता है। वहीं, कई मामलों में व्यक्ति की थकान भी जिम्मेदार हो जाती है। 
विज्ञापन

खान-पान का रखें ख्याल

अगर आपको अक्सर कार में मोशन सिकनेस की परेशानी रहती है तो कार के सफर के दौरान खुद को हाइड्रेट रखें। साथ ही सफर के दौरान हल्का खाना खाएं। ऐसा करने से इस परेशानी से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, सफर के दौरान भूखा नहीं रहना चाहिए, वरना इस परेशानी में इजाफा हो सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें