भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता की ओर से तीन दो पहिया वाहनों को मोटो जीपी एडिशन में लॉन्च किया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस कंपनी की ओर से किन दो पहिया वाहनों को नए एडिशन में लॉन्च किया गया है। साथ ही इनकी खूबियों की जानकारी भी दे रहे हैं।
नए एडिशन में आए दो पहिया वाहन
यामाहा इंडिया की ओर से अपनी बाइक्स और स्कूटर को मोटो जीपी एडिशन में लॉन्च किया है। खास बात ये है कि देश में सितंबर महीने में ही मोटो जीपी का आयोजन किया जाना है, जिसके पहले कंपनी की ओर से अपनी दो बाइक्स और एक स्कूटर को इस एडिशन में लॉन्च किया है।
यह भी पढ़ें -
Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
किसे मिला नया एडिशन
कंपनी की ओर से जिन बाइक्स और स्कूटर को मोटो जीपी एडिशन में लाया गया है। उनमें वाईजेडएफ आर15एम, एमटी-15 बाइक्स हैं। इनके साथ ही रे जेडआर 125 एफआई हाइब्रिड स्कूटर को भी मोटो जीपी एडिशन दिया गया है।
यह भी पढ़ें-
Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स
क्या हैं खूबियां
इन वाहनों को मोटो जीपी वाहनों की लुक्स दिए गए हैं। इनके टैंक, साइड पैनल, पहियों आदि पर रेसिंग बाइक की तरह आउटलाइन दी गई है। खास बात ये है कि कंपनी की ओर से सिर्फ कुछ यूनिट्स में ही इस एडिशन को दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें -
Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
इंजन और फीचर्स में नहीं हुए बदलाव
कंपनी की ओर से बाइक और स्कूटर में सिर्फ कॉस्मैटिक बदलाव ही किए गए हैं। जिसके बाद इनको मोटो जीपी एडिशन के साथ लाया गया है। इस एडिशन में कंपनी ने इंजन और अन्य फीचर्स में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। कंपनी की ओर से इस एडिशन के साथ सीमित संख्या में बाइक्स और स्कूटर को सितंबर के तीसरे हफ्ते से बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।
यह भी पढ़ें -
Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर