फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Great Khali: WWE रेसलर खली ने चलाई एसयूवी से भी पावरफुल मोटरसाइकिल, लग रही है बच्चों की बाइक, देखें वीडियो

Tue, 12 Sep 2023 05:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
WWE wrestler Khali riding Harley Davidson - फोटो : Social Media
विज्ञापन
अगर कोई है जो Harley Davidson (हार्ले डेविडसन) जैसी मोटरसाइकिल को छोटी बाइक जैसा बना सकता है, तो वह The Great Khali (द ग्रेट खली) ही हैं। पूर्व भारतीय पहलवान को हाल ही में चंडीगढ़ में Harley Davidson Heritage Softail Classic (हार्ले डेविडसन हेरिटेज सॉफ्टेल क्लासिक) मोटरसाइकिल पर सवारी करते देखा गया था। वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि वह बिना हेलमेट के गाड़ी चला रहे हैं, जो भारतीय सड़कों पर ट्रैफिक नियमों के तहत अपराध है। इस वीडियो को पूर्व WWE रेसलर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। वह जिस बाइक की सवारी कर रहे हैं, उसे इस साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था, जो काफी महंगी है।
विज्ञापन


छोटी नहीं, काफी बड़ी है बाइक
खली के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए वीडियो में उन्हें बड़ी मोटरसाइकिल को आसानी से चलाते हुए दिखाया गया है। उनका विशाल आकार मोटरसाइकिल को बच्चों की बाइक जैसा बनाता है। हार्ले डेविडसन हेरिटेज सॉफ्टेल क्लासिक किसी भी तरह से छोटी बाइक नहीं है। इसकी ऊंचाई 1048 मिमी, लंबाई 2405 मिमी और चौड़ाई 955 मिमी है। हार्ले बाइक की सीट की ऊंचाई लगभग 700 मिमी और वजन 347 किलोग्राम है। हेरिटेज सॉफ्टेल क्लासिक का व्हीलबेस 1635 मिमी है, यह 16 इंच के अलॉय व्हील के सेट के साथ आता है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 131 मिमी है।

देखें वीडियो



इंजन पावर
हार्ले डेविडसन हेरिटेज सॉफ्टेल क्लासिक में एक विशाल 1,690 सीसी वी-ट्विन इंजन मिलता है, जो भारत में बेची जाने वाली कुछ एसयूवी से भी बड़ा है। 6-स्पीड ट्रांसमिशन यूनिट से जुड़ा यह इंजन 65 बीएचपी का पावर और 124 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। हार्ले का दावा है कि बाइक 18 किलोमीटर प्रति लीटर तक की माइलेज दे सकती है।
विज्ञापन


ब्रेकिंग और सस्पेंशन
बाइक की बड़ी साइज के कारण सस्पेंशन सेटअप में हाइड्रोलिक प्रीलोड एडजस्टबिलिटी के साथ 49 मिमी टेलीस्कोपिक स्टील लेस्ड फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनोशॉक शामिल हैं। इस बाइक को रोकने के लिए भी भारी ब्रेकिंग पावर की जरूरत होती है। मोटरसाइकिल को 292 मिमी डिस्क ब्रेक के साथ सामने 4 पिस्टन कैलिपर्स और पीछे 2 पिस्टन कैलिपर्स के साथ पेश किया गया है।

कलर ऑप्शन और मुकाबला
हार्ले डेविडसन इस मोटरसाइकिल को सात अलग-अलग कलर ऑप्शंस में पेश करती है। जिसमें नीला, लाल, सफेद, पीला, मैट ब्लैक, गहरा नीला और मेटालिक ब्लैक जैसे रंग शामिल हैं। लग्जरी टूरिंग बाइक सेगमेंट में यह मोटरसाइकिल Triumph Thunderbird (ट्रायम्फ थंडरबर्ड) और Ducati xDiavel (डुकाटी xDiavel) जैसी बाइक को टक्कर देती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें