सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : kia
कैसे हैं फीचर्स
होंडा एलीवेट में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसमें 7 इंच का एचडी कलर टीएफटी ड्राइवर डिस्प्ले भी है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी कई फीचर्स भी मिलते हैं। जबकि किआ सेल्टॉस में 10.25 इंच की दो स्क्रीन दी हैं, जिसमें से एक में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी में इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। पहले के मुकाबले नई सेल्टॉस का इंटीरियर काफी प्रीमियम देने की कोशिश की गई है। एसएयूवी में इंटीरियर के अंदर नई और बेहतर अपहोल्स्ट्री दी गई है। साथ ही ऑडियो को भी बेहतर किया गया है। एसयूवी में अब पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर को भी ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा इसमें फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, एंबिएंट लाइटिंग, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, हेड्स-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी इसमें दिए गए हैं। साथ ही सेल्टॉस में कंपनी की ओर से ADAS जैसे सेफ्टी फीचर को दिया जाता है।
यह भी पढ़ें-
Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत