देश में बड़ी संख्या में वाहनों की बिक्री होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जनवरी से जून के बीच बीते छह महीने में किस कंपनी की किस कार को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। आइए जानते हैं।
अक्सर लोग कार खरीदने से पहले अपने दोस्त, रिश्तेदार और जानकारी से सलाह लेते हैं। इसके साथ ही खुद भी रिसर्च करने के बाद किसी कार को खरीदते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि बीते छह महीने में कौन सी दस बेहतरीन कारों की सबसे ज्यादा बिक्री हुई है।
विज्ञापन
2 of 6
स्विफ्ट स्पोर्ट
- फोटो : Suzuki
मारुति की कारें बनीं पसंद
भारतीयों को सबसे ज्यादा मारुति सुजुकी की कारें पसंद आती हैं। बीते छह महीनों में भी पहले तीन पायदान पर मारुति की कारें हैं। इसमें पहले पायदान पर वैगन आर, दूसरे नंबर पर स्विफ्ट और तीसरे पायदान पर बलेनो हैचबैक कार हैं। तीनों कारों की बीते छह महीने में तीन लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। वैगन आर की कुल बिक्री 1.09 लाख, स्विफ्ट की 1.04 लाख और बलेनो की एक लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री जनवरी से जून के बीच हुई है।
टाटा नेक्सन
टाटा की नेक्सन कंपनी की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी है। बीते छह महीनों के दौरान इस एसयूवी की 87501 यूनिट्स की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर साल 2022 के पहले छह महीनों में इसकी कुल बिक्री 82770 यूनिट्स की हुई थी। इस साल इस एसयूवी की बिक्री में 5.72 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
ह्यूंदै क्रेटा
ह्यूंदै की कारों को भी भारतीय ग्राहक काफी पसंद करते हैं। कंपनी की मिड साइज एसयूवी क्रेटा की बीते छह महीने में 82566 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं पिछले साल छह महीनों के दौरान इसकी कुल 67421 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस साल इस एसयूवी को 15145 ज्यादा ग्राहकों ने खरीदा है।
मारुति की इन चार कारों की भी है मांग
बीते छह महीनों के दौरान सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारों में नंबर-6 से नंबर-9 तक फिर मारुति की कारों का नंबर रहा। ब्रेजा, ऑल्टो, डिजायर और ईको को भी भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया गया। इन चार कारों की कुल बिक्री करीब तीन लाख के आस-पास रही। ब्रेजा की 82 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री बीते छह महीनों में हुई तो ऑल्टो की करीब 81 हजार, डिजायर की 72 हजार से ज्यादा और ईको की 67 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई।
आखिरी पायदान पर टाटा पंच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टॉप-10 की लिस्ट में आखिरी पायदान पर टाटा की पंच रही। जनवरी से जून के बीच छह महीनों में पंच की 67 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई। पिछले साल के मुकाबले इसकी 10.15 फीसदी ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है।