फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: मैनुअल कार चलाते हुए अक्सर होती हैं ये छोटी गलतियां, बाद में होता है बड़ा नुकसान, जानें सबकुछ

Sun, 11 Feb 2024 05:25 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मैनुअल कार चलाना अन्य विकल्प के मुकाबले आसान होता है। लेकिन ज्यादातर लोग ऐसी गलतियां कर देते हैं। जिनके कारण बाद में नुकसान होता है। किस तरह की गलतियां होती हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर में सबसे ज्यादा मैनुअल ट्रांसमिशन की कारें भारत जैसे देशों में पसंद की जाती हैं। लेकिन भारत में भी इस तरह की कारों को चलाने के दौरान अक्सर लोग गलतियां कर देते हैं। इन गलतियों के कारण बाद में बड़े नुकसान भी होते हैं। इस तरह की कार चलाते हुए किस तरह की गलतियां होती हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


क्लच पर पैर रखना
अक्सर लोग मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारों में क्लच पर पैर रखकर कार चलाने की गलती सबसे ज्यादा करते हैं। क्लच को ज्यादातर लोग डेड पैडल की तरह उपयोग करते हैं। जिससे क्लच प्लेट जल्दी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही लंबे समय तक इस तरह कार चलाने से इंजन पर भी बुरा असर होता है।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
विज्ञापन


गियर लीवर पर हाथ रखना
मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कार में लोग गियर लीवर पर हाथ रखकर कार चलाते हैं। ऐसा करने से गियर जल्दी खराब होता है। क्योंकि गियर लीवर पर हाथ रखने से सेलेक्टर फॉर्क रोटेटिंग कॉलर के संपर्क में आ सकता है और गियर बदलने की आशंका बनी रहती है। जिससे हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा
विज्ञापन


गलत गियर में कार चलाना
मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारों को कुछ लोग लंबे समय तक गलत गियर में चलाते हैं। ऐसा करने से कार के इंजन पर बुरा असर होता है और इंजन के अंदरूनी पार्ट्स काफी जल्दी घिस जाते हैं। खराब स्थिति में इंजन सीज तक हो सकता है।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल

न करें यह लापरवाही
अगर आप भी अपनी कार को लंबे समय तक बिना परेशानी चलाना चाहते हैं। तो कार में कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। कभी भी कार चलाते हुए क्लच पैडल को डेड पैडल की तरह उपयोग नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही गियर लीवर को आर्मरेस्ट नहीं बनाना चाहिए और कभी भी कार को गलत गियर में नहीं चलाना चाहिए।
 

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें