भारत में कई ऐसी जगहों पर एडवेंचर पसंद करने जाना पसंद करते हैं, जहां पर सामान्य कार नहीं जा सकती। अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है लेकिन ऑफ रोड वाली एसयूवी को खरीदना चाहते हैं। तो इनमें से किसी एक विकल्प को आप चुन सकते हैं।
हर तरह के मौसम, हर तरह के रास्ते पर चलने में सक्षम कुछ कारों को लोग काफी पसंद करते हैं। ऐसी कारों को एसयूवी कहा जाता है और इनमें ऐसी खूबियां होती हैं जिनकी बदौलत इन्हें किसी भी रास्ते पर आसानी से चलाया जा सकता है। आमतौर पर ऐसी खासियत वाली एसयूवी की कीमत काफी ज्यादा होती है। लेकिन इस खबर में हम ऐसी सात एसयूवी की जानकारी दे रहे हैं। जो ऑफ रोडिंग के लिए बेहतरीन एसयूवी तो हैं ही साथ ही इनकी कीमत भी ज्यादा नहीं है।
विज्ञापन
महिंद्रा थार
2 of 8
महिंद्रा थार
- फोटो : Mahindra
ऑफ रोडिंग के साथ ही एडवेंचर के लिए महिंद्रा की एसयूवी थार युवाओं को काफी पसंद आती है। इसमें 2184 सीसी का एमहॉक डीजल और 1997 सीसी का एम स्टालिन पेट्रोल इंजन मिलता है। दोनों ही इंजन के साथ एसयूवी को काफी ज्यादा ताकत मिलती है। इन इंजन को छह स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इनमें 4X4 के लिए मैनुअल शिफ्ट पार्ट टाइम फोर व्हील ड्राइव के साथ हाई और लो री-डक्शन गियर मिलता है। एसयूवी में दो वैरिएंट का ऑप्शन मिलता है जिनमें 16 और 18 इंच के ऑल टेरेन टायर दिए जाते हैं। महिंद्रा थार की एक्स शोरूम कीमत 13.59 लाख रुपये से शुरू होती है।
महिंद्रा ने इसी साल स्कॉर्पियो को नए अवतार में पेश किया था। स्कॉर्पियो एन में भी कंपनी की ओर से फोर व्हील ड्राइव फीचर दिया गया है। इस एसयूवी में तीन टैरेन के लिए मोड दिए गए हैं जिनके साथ इसे सामान्य सड़क, बर्फ, रेत और कीचड़ जैसी जगहों पर आसानी से चलाया जा सकता है। एसयूवी का मोस्ट एडवांस शिफ्ट ऑन फ्लाई फोर व्हील ड्राइव सिस्टम इसे बेहतरीन ऑफ रोडिंग एसयूवी में से एक बना देता है। इसी के साथ इस एसयूवी में बेहतरीन फीचर्स, बड़ा और दमदार इंजन भी दिया जाता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 12 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।
ऑफ रोड की खूबियां रखने वाली फोर्स की गुरखा भी बेहतरीन एसयूवी है। एडवेंचर को पसंद करने वालों की लिस्ट में ये एसयूवी हमेशा टॉप पर रहती है। इसमें ऑफ रोडिंग के लिए 4X4 हाई और 4X4 लो लीवर मिलता है। यह अपने सेगमेंट की इकलौती एसयूवी है जिसके दोनों एक्सल पर यांत्रिक रूप से सक्रिय डिफरेंशियल लॉक हैं। एयर इनटेक स्नॉर्कल के कारण इस एसयूवी को 700 एमएम गहरे पानी में भी आसानी से चलाया जा सकता है। इसके अलावा इस 4x4x4 एसयूवी में मैक्सिमम ग्रेडिएंट लेने के लिए 35 डिग्री की बेजोड़ ग्रेडिबिलिटी है। इस एसयूवी में मर्सिडीज से लिया गया 2.6 लीटर का कॉमन रेल इंजन है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 14.75 लाख रुपये है।
देश की सबसे सस्ती कार बनाने वाली मारुति ऑफ रोडिंग के लिए भी एसयूवी बनाती है। कंपनी की ग्रैंड विटारा एकदम नई एसयूवी है जिसे किसी भी तरह के रास्तों पर चलाया जा सकता है। इसमें ऑल ग्रिप ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। ऑल व्हील ड्राइव वाली ग्रैंड विटारा की एक्स शोरूम कीमत 16.89 लाख रुपये है।
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर
- फोटो : Toyota Bharat
टोयोटा को भी दुनियाभर में बेहतरीन कारें बनाने के लिए जाना जाता है। भारत में कंपनी की अर्बन क्रूजर हाइराइडर सस्ती ऑल व्हील ड्राइव एसयूवी है। हालांकि मैनुअल गियरबॉक्स के साथ इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है। इसमें छह एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ESP, हिल-होल्ड असिस्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं। इस एसयूवी के वी वैरिएंट में ऑल व्हील ड्राइव का फीचर मिलता है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 17.19 लाख रुपये है।
इजूजू को भी दमदार एसयूवी बनाने में महारत हासिल है। कंपनी की ओर से भारत में वी-क्रॉस एसयूवी को पेश किया जाता है। इसमें शिफ्ट ऑन द फ्लाई फोर व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है। जिसके जरिए आसानी से किसी भी रास्ते को पार किया जा सकता है। एसयूवी के जेड प्रेस्टीज 4x4 ऑटोमैटिक और जेड 4x4 मैनुअल ट्रांसमिशन वैरिएंट आते हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत 23.50 लाख रुपये है।
अमेरिकी वाहन निर्माता जीप की ओर से भारत में 4x4 कंपास ऑफर की जाती है। इसमें फोर व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। इसमें दो लीटर डीजल इंजन मिलता है। 4x4 की सुविधा इसके लिमिटेड ऑप्शनल एटी वैरिएंट से मिलती है। मौजूदा समय में इसकी एक्स शोरूम कीमत 29.09 लाख रुपये है।