बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार अमिताभ बच्चन को भी अन्य स्टार्स की तरह ही कारों का शौक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि स्टार के कलेक्शन में कौन-कौन सी लग्जरी कारें शामिल हैं। इसके साथ ही हम इस खबर में आपको उन कारों की खूबियां भी बता रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
amitabh bachhan with Rolls Royce Phantom
- फोटो : Social
रोल्स रॉयस
अमिताभ बच्चन के पास दुनिया की सबसे लग्जरी कारों में शामिल रोल्स रॉयस भी है। जानकारी के मुताबिक उनके पास रोल्स रॉयस की फैंटम-7 कार है। जिसमें कंपनी की ओर से 6.75 लीटर का दमदार इंजन दिया जाता है। इस इंजन से कार को 453 हॉर्स पावर के साथ ही 531 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
बेंटले कॉन्टिनेंटल
दुनियाभर में अपनी लग्जरी के लिए पहचान रखने वाली एक और सुपरकार अमिताभ बच्चन के कलेक्शन में शामिल है। जानकारी के मुताबिक बेंटले की कॉन्टिनेंटल जीटी कार भी अमिताभ बच्चन की पसंदीदा कारों में से एक है। इसमें चार लीटर का वी8 इंजन दिया जाता है, जिससे 500 हॉर्सपावर और 487 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
Amitabh Bachchan with his new Mercedes-Benz S-Class
- फोटो : Facebook/Auto Hangar Mercedes Benz
मर्सिडीज एस क्लास
दुनियाभर में लग्जरी के लिए पहचाने जाने वाली मर्सिडीज की एस क्लास भी अमिताभ बच्चन के पास है। इस कार में 4.7 लीटर का वी8 इंजन मिलता है। जिससे कार को 449 हॉर्स पावर के साथ ही 516 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
रेंज रोवर
रेंज रोवर की ऑटोबायोग्राफी भी अमिताभ बच्चन के कलेक्शन में शामिल है। इस दमदार एसयूवी में कंपनी की ओर से तीन लीटर का वी6 इंजन दिया जाता है। जिससे एसयूवी को 340 हॉर्सपावर और 332 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
ये कारें भी हैं शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन के कार कलेक्शन में कई और महंगी कारें शामिल हैं। इनमें पोर्श की केमैन एस, मिनी कूपर एस, लैक्सस की एलएक्स570, ऑडी ए8, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, फोर्ड मस्टैंग, टोयोटा जैसी गाड़ियां शामिल हैं।