31 मार्च के बाद बीएस-4 वाहनों का रजिस्ट्रेशन बंद होने जा रहा है। इसे देखते हुए टू- व्हीलर कंपनियां तेजी से अपने मॉडल्स बीएस6 में अपग्रेड कर रही हैं। बता दें कि बीएस6 उत्सर्जन मानक लागू होने में अब दो हफ्ते से भी कम समय बचा है। इसके चलते जिन मॉडल्स को बीएस6 में अपग्रेड नहीं किया जा सकता है। उन्हें बंद किया जा रहा है। जानिए इन पांच टू व्हीलर्स के बारे में।
विज्ञापन
2 of 6
File Photo
- फोटो : Amar Ujala
Royal Enfield Bullet 500
क्लासिक 500 के साथ रॉयल एनफील्ड अपनी पावरफुल बाइक बुलेट 500 को भी बंद करने जा रही है। इसकी कम बिक्री के चलते भी कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला लिया है। हालांकि क्लासिक 500 और बुलेट 500 में एक ही इंजन दिया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
File Photo
- फोटो : Copyright Amar Ujala
Royal Enfield Classic 500
बीएस 6 लागू होते ही रॉयल इनफील्ड की यह दमदार बाइक भी बंद हो जाएगी। क्योंकि कंपनी इसके छोटे क्लासिक 350 को बीएस6 में अपग्रेड कर रही है। हालांकि इसे नए मानकों में अपग्रेड करने में फिलहाल वक्त लगेगा। कंपनी में इसका ट्रिब्यूट एडिशन लॉन्च किया था, जो आखिरी क्लासिक 500 बाइक्स हैं।
4 of 6
File Photo
- फोटो : Amar Ujala
Honda Cliq
बीएस6 का असर इस स्कूटर पर भी पड़ा है। कुछ दिनों बाद इसे भी बंद कर दिया जाएगा। कपंनी पहले ही इसे बंद करने का एलान कर चुकी है। यह स्कूटर मार्केट में बहुत ज्यादा सफल नहीं रहा है। हालांकि इसे भारत के ग्रामीण इलाकों को ध्यान में रखकर बनाया गया था। लेकिन वहां भी इस स्कूटर ने कोई कमाल नहीं दिखाया।
विज्ञापन
5 of 6
File Photo
- फोटो : Honda2Wheelers India
Honda Navi
बीएस6 लागू होने पर होंडा की यह टू-व्हीलर बाइक भी बंद होने जा रही है। हालांकि भारतीय बाजार में इसकी डिमांड कम ही रही है। हालांकि जानकारी के मुताबिक इसका प्रोडक्शन बंद नहीं होगा। बताया जा रहा है कि इसे भारत में बनाकर इंटरनेशनल मार्केट में एक्सपोर्ट किया जाएगा। इसकी एक वजह यह भी है कि भारत के मुकाबले लैटिन अमेरिका में इसकी काफी डिमांड है।
यह काफी चर्चित और आकर्षित बाइक है। यह बाइक युवाओं की खासी पसंद रही है। हालांकि बजाज और केटीएम की नई बाइक्स आने से इसकी पॉपुलैरिटी कम हुई है। जानकारी के मुताबिक होंडा अपनी इस स्पोर्ट्स बाइक को बीएस6 में अपग्रेड नहीं कर रही है। इसलिए यह बाइक भी बंद हो जाएगी।