फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upcoming Electric Scooter: भारतीय बाजार में लॉन्च होने को तैयार, ये पांच इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें डिटेल

Mon, 02 Oct 2023 10:45 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय बाजार में जल्द ही कई नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को पेश किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किस कंपनी की ओर से किस इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश और लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
Honda Activa Limited Edition - फोटो : Honda Motorcycle

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय बाजार में जल्द ही कई नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लॉन्च किया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस कंपनी की ओर से किस स्कूटर के इलेक्ट्रिक वर्जन और कौन से नए स्कूटर को पेश और लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

2 of 6
2023 Honda Activa 125 - फोटो : Honda Motorcycle
होंडा एक्टिवा
होंडा की ओर से एक्टिवा को आईसी इंजन के साथ पेश किया जाता है। लंबे समय से यह स्कूटर भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला स्कूटर है। लेकिन अब कंपनी की ओर से इस स्कूटर के इलेक्ट्रिक वैरिएंट को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से इसमें फिक्स्ड बैटरी दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स
विज्ञापन

3 of 6
Suzuki Burgman Street EX - फोटो : Suzuki
सुजुकी बर्गमैन
सुजुकी की ओर से बर्गमैन इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी की ओर से इसके इंजन वाले वैरिएंट को भारतीय बाजार में पेश किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्कूटर को स्वैपेबल बैटरी के साथ लाया जा सकता है। कंपनी की ओर से इसे जापान में पेश कर दिया गया है। जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि इसके जल्द ही भारत में भी लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Flex Fuel Bike: जल्द आएंगी फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स, जानें टीवीएस किस बाइक में लाएगा यह तकनीक

4 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
यामाहा ई-01
यामाहा की ओर से भी नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को लाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से ई-01 इलेक्ट्रिक स्कूटर को लाया जा सकता है। कंपनी की ओर से आने वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को प्रीमियम सेगमेंट के स्कूटर के तौर पर लाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा
विज्ञापन

5 of 6
For Reference Only - फोटो : atherenergy
एथर इलेक्ट्रिक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एथर की ओर से भी नया इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इस पर समय सीमा की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन कंपनी सिर्फ दो स्कूटर तक ही सीमित नहीं रहना चाहती। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक बाजार में मांग को देखते हुए कुछ और उत्पाद आने वाले समय में पेश किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें - Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
For Reference Only - फोटो : bajaj auto
बजाज चेतक
बजाज की ओर से चेतक को इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर ऑफर किया जाता है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से इस स्कूटर को ज्यादा बेहतर बैटरी के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल इस स्कूटर की रेंज 95 किलोमीटर तक है। लेकिन नए उत्पाद में इसकी रेंज को बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें