फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cruiser Bikes: देश में मिलती हैं ये पांच बेहतरीन क्रूजर बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल्स

Sat, 12 Nov 2022 02:54 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्टाइलिश और आरामदायक बाइक की तलाश कर रहे हैं तो क्रूजर बाइक्स काफी अच्छा विकल्प साबित हो सकती हैं। देश में मिलने वाली क्रूजर बाइक्स की जानकारी इस खबर में दी जा रही है।

विज्ञापन
1 of 6
रॉयल एनफील्ड - फोटो : royal enfield

अगर आप भी नई बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं। लेकिन स्पोर्ट्स बाइक की खूबियों के साथ ही आराम भी चाहते हैं तो आपके लिए क्रूजर बाइक्स अच्छा विकल्प साबित हो सकती हैं। इस तरह की बाइक्स में आराम के साथ ही दमदार इंजन और स्टाइल भी मिलता है। इस खबर में हम ऐसी ही पांच बाइक्स की जानकारी दे रहे हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

जावा 42

2 of 6
जावा 42 - फोटो : jawa motorcycle

जावा की 42 भी दमदार क्रूजर बाइक है। इसमें 294.72 सीसी का इंजन दिया जाता है। जिससे बाइक को 20.1 किलोवॉट की पावर और 26.84 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक में कई जगह पर 42 के ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.94 लाख रुपये है। एक लीटर पेट्रोल में यह बाइक करीब 35 किलोमीटर तक चलती है।

यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च

विज्ञापन

होंडा सीबी 350

3 of 6
होंडा सीबी350 - फोटो : honda

जापानी तकनीक के साथ होंडा की सीबी350 भी बेहतरीन क्रूजर बाइक है। इस बाइक में भी 348.36 सीसी का फोर स्ट्रोक पीजीएम एफआई इंजन मिलता है। इस इंजन से बाइक को 15.5 किलोवॉट और 30 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। यह बाइक ड्यूल चैनल एबीएस के साथ आती है। 15 लीटर फ्यूल टैंक के साथ यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में करीब 45 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। बाइक में डीलक्स, डीलक्स प्रो और एनिवर्सिरी एडिशन के तीन वैरिएंट का ऑप्शन मिलता है। होंडा सीबी350 की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत दो लाख रुपये से शुरू होती है। इसका टॉप वैरिएंट दो लाख सात हजार रुपये की एक्स शोरूम कीमत में मिलता है।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान

यजडी एडवेंचर

4 of 6
यजडी एडवेंचर - फोटो : yezdi
यजडी की ओर से एडवेंचर काफी अच्छी क्रूजर बाइक है। इस बाइक के साथ भी आप लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक तरीके से पूरा कर सकते हैं। यह बाइक 334 सीसी के इंजन के साथ आती है। जिससे 22.29 किलोवॉट और 29.84 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक को दो कलर स्कीम के साथ पेश किया जाता है, जिसमें सिल्वर और मेंबो ब्लैक शामिल हैं। इसमें ऑन बोर्ड नेविगेशन की सुविधा भी मिलती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.12 लाख रुपये से शुरू होती है। एक लीटर पेट्रोल में यह बाइक करीब 30 किलोमीटर का एवरेज देती है।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
विज्ञापन

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350

5 of 6
रॉयल एनफील्ड - फोटो : royal enfield
दमदार क्रूजर बाइक्स की बात हो और रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का नाम ना आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। देश में काफी समय से बेची जा रही यह बाइक सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली क्रूजर बाइक्स में से एक है। इस मोटरसाइकिल में 349 सीसी का इंजन मिलता है। जिससे बाइक को 20.2 बीएचपी और 27 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें पांच गियर का ट्रांसमिशन मिलता है। एक लीटर पेट्रोल में यह बाइक करीब 35 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। ड्यूल चैनल एबीएस के साथ चेन्नई में इसकी एक्स शोरूम कीमत दो लाख 18 हजार रुपये है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

बनेली इम्पीरियल

6 of 6
बनेली इम्पीरियल - फोटो : benelli
इटली की कंपनी बनेली की ओर से भारतीय बाजार में इम्पीरियल क्रूजर बाइक को बेचा जाता है। यह बाइक क्लासिक डिजाइन के साथ आती है जिसे भारत में काफी पसंद किया जाता है। इसमें 374 सीसी का इंजन दिया जाता है जिससे यह बाइक 21 पीएस और 29 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करती है। बाइक में 12 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया जाता है और यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में करीब 36 किलोमीटर तक चलती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.25 लाख रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें