फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upcoming Cars In 2023: नए अवतार में जल्द आएंगी ये गाड़ियां, मारुति से लेकर महिंद्रा तक कर रही तैयारी

Fri, 14 Oct 2022 02:30 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की लगभग सभी कार कंपनियां अगले साल होने वाले ऑटो एक्सपो में कई कारों को नया अवतार में पेश कर सकती हैं। इन कंपनियों में मारुति, हुंडई, टोयोटा, महिंद्रा, होंडा, टाटा सहित कई वाहन निर्माता शामिल हैं।
 
विज्ञापन
1 of 9
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में कार बाजार काफी बड़ा है। दुनिया की करीब सभी बड़े वाहन निर्माताओं की देश में मौजूदगी है। कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए समय समय पर नए मॉडल्स लॉन्च करती हैं और कुछ कारों को नए अवतार में पेश करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले साल भारत में होने वाले ऑटो एक्सपो में नए मॉडल्स के साथ मौजूदा कारों को नए अवतार में पेश किया जा सकता है। इस खबर में हम आपको ऐसी ही गाड़ियों की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

इन कारों को नए अवतार में पेश करेगी टाटा

2 of 9
टाटा की एसयूवी - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले हम बात करते हैं भारतीय वाहन निर्माताओं की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा की ओर से अगले साल नए एक्सटीरियर और इंटीरियर के वाली हैरियर और सफारी को पेश किया जा सकता है। इनमें कई नए फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। इन फीचर्स में 360-डिग्री कैमरा, ADAS, बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल हैं। एसयूवी के अलावा कंपनी पंच और अल्ट्रोज़ के इलेक्ट्रिक वर्जन को भी पेश कर सकती है।
विज्ञापन

किन कारों को नए अवतार में पेश करेगी मारुति

3 of 9
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति भी अगले साल ज्यादा अक्रामक तरीके से रणनीति बना सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी पांच डोर वाली जिम्नी और बलेनो क्रॉस को पेश कर सकती है। दो नई कार पेश करने के साथ ही कंपनी की ओर से स्विफ्ट का नया अवतार पेश किया जा सकता है। कंपनी ने कुछ समय पहले ही ब्रेजा का नया अवतार पेश किया था। कॉम्पैक्ट एसयूवी के नए अवतार को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में भी नया लॉन्च किया है। ग्रैंड विटारा के साथ कंपनी की सेल्स को बढ़ावा मिला है।

यह भी पढ़ें - Festival Season: फेस्टिव सीजन में 10 लाख रुपये के बजट में खरीदनी है नई हैचबैक, कौन सी होगी बेस्ट

हुंडई करेगी कमाल

4 of 9
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ कोरियाई कार कंपनी हुंडई की ओर से भी नए साल की शुरूआत में कुछ मौजूदा कारों के नए अवतार पेश किए जा सकते हैं। इनमें क्रेटा और वर्ना जैसी कारें शामिल हैं। मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में क्रेटा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी में से एक है तो मिड साइज सेडान सेगमेंट में वर्ना भी सालों से भारतीय ग्राहकों को लुभा रही है। इनके अलावा कंपनी की ओर से स्टारगेजर एमपीवी को भी पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
विज्ञापन

किया सेल्टॉस का आ सकता है फेसलिफ्ट वर्जन

5 of 9
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
हुंडई की ही तरह किया भी अगले साल की शुरूआत में मिड साइज एसयूवी सेल्टॉस को नए अवतार में ला सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे भी बाकी कंपनियों की तरह ही ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है। सेल्टॉस के अलावा कंपनी नई जनरेशन वाली कार्निवल को भी पेश कर सकती है।

यह भी पढ़ें - 7 Seater Cars: 10 लाख रुपये से कम में ये हैं बेस्ट सात सीट वाली कारें
विज्ञापन

महिंद्रा लाएगी नई ईवी

6 of 9
महिंद्रा की नई ईवी - फोटो : Mahindra
भारत में एसयूवी बनाने वाली कंपनी महिंद्रा भी अगले साल होने वाले ऑटो एक्सपो में नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों को पेश कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी XUV700 के इलेक्ट्रिक वर्जन को भी पेश कर सकती है। महिंद्रा ने हाल में ही स्कॉर्पियो एन, क्लासिक स्कॉर्पियो, एक्सयूवी 700, एक्सयूवी 400 ईवी जैसी बेहतरीन एसयूवी भारतीय बाजार में पेश की थीं। इन्हें ग्राहकों ने भी हाथों-हाथ लिया। कंपनी की स्कॉर्पियो एन सबसे ज्यादा वेटिंग लिस्ट वाली एसयूवी है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन

क्या है टोयोटा की तैयारी

7 of 9
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा - फोटो : Toyota Bharat
देश में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सात सीटर एमपीवी इनोवा क्रिस्टा को भी अपडेट मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अगले साल होने वाले ऑटो एक्सपो में इनोवा क्रिस्टा को नए अवतार में पेश कर सकती है। कंपनी ने कुछ समय पहले ही डीजल वैरिएंट की बुकिंग अस्थाई तौर पर बंद कर दी थीं। अब उम्मीद की जा रही है कि कंपनी की ओर से नई जनरेशन वाली इनोवा हाइब्रिड को पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Car Recall: कंपनियां क्यों करती हैं कारें रिकॉल, क्या होता है मतलब और आपके लिए क्यों है जरूरी

होंडा का है ये प्लान

8 of 9
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
टोयोटा और सुजुकी की ही तरह जापानी कार कंपनी होंडा भी अगले साल के लिए जोरदार तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ऑटो एक्सपो में दो एसयूवी को पेश कर सकती है। इनमें से एक एसयूवी कॉम्पैक्ट सेगमेंट में रखी जा सकती है। इस सेगमेंट में पहले से ही टाटा, महिंद्रा, मारुति और हुंडई का दबदबा है।

यह भी पढ़ें - ADAS: जानें क्या होता है ADAS, खतरा होने पर कैसे खुद रुक जाती है कार
विज्ञापन

एमजी, रेनो और निसान का क्या है प्लान

9 of 9
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमजी भी ऑटो एक्सपो में बेहद सस्ती ईवी को पेश कर सकती है। ये छोटी ईवी दो डोर वाली हैचबैक हो सकती है। एमजी के अलावा रेनो और निसान की ओर से भी भारतीय बाजार में अगले साल दो नई एसयूवी को पेश करने की खबरें हैं। ये एसयूवी सी और डी सेगमेंट में आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें