भाई-बहन के लिए रक्षा बंधन सबसे खास त्यौहार होता है। इस दिन हर भाई अपनी बहन को सबसे बेस्ट गिफ्ट देना चाहता है। अगर आप भी इस रक्षा बंधन अपनी बहन को कोई बढ़िया गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो कौन सी ऑटोमैटिक कार अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
मारुति ऑल्टो के-10
- फोटो : Maruti
ऑल्टो के-10
मारुति ऑल्टो के-10 देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कार में से एक है। इसकी कीमत की शुरूआत 5.61 लाख रुपये एक्स शोरुम से हो जाती है। इस ट्रांसमिशन के साथ ऑल्टो के-10 वीएक्सआई वैरिएंट को खरीदा जा सकता है। इसमें कंपनी की ओर से एक लीटर की क्षमता के इंजन का उपयोग किया गया है।
Maruti Suzuki New spresso interiors revealed
- फोटो : carwale
एस प्रेसो
मारुति की ओर से एस प्रेसो को भी ऑटोमैटिक विकल्प के साथ ऑफर किया जाता है। इसके वीएक्सआई वैरिएंट को दो ट्रिम के विकल्प के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में ऑफर किया जाता है। इसमें एक लीटर की क्षमता के इंजन के साथ ऑफर किया जाता है। इसकी कीमत की शुरूआत 5.76 लाख रुपये से होती है।
रेनो क्विड
रेनो की ओर से क्विड को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लाया जाता है। इसके दो वैरिएंट में एक लीटर इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को दिया गया है। इसकी कीमत की शुरूआत 6.12 लाख रुपये से हो जाती है।
मारुति सेलेरियो
मारुति की सेलेरियो को भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इसमें एक लीटर के पेट्रोल इंजन को दिया जाता है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ इसके वीएक्सआई और जेडएक्सआई वैरिएंट को ऑफर किया जाता है। इसकी कीमत की शुरूआत 6.38 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत के साथ होती है।
मारुति वैगन आर
मारुति की ओर से वैगन आर को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इसे कंपनी की ओर से मैनुअल के साथ ही ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ भी उपलब्ध करवाया जाता है। इसे 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लाया जाता है। इसकी कीमत की शुरूआत 6.54 लाख रुपये से हो जाती है।