फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PLI: टाटा मोटर्स, महिंद्रा को पीएलआई भुगतान के लिए प्रमाण पत्र मिला, केंद्र ने किया योजना का विस्तार

Wed, 30 Aug 2023 07:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Mahindra XUV300 vs Tata Nexon - फोटो : For Reference Only
Tata Motors (टाटा मोटर्स) और Mahindra (महिंद्रा) उन वाहन निर्माताओं की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्हें घरेलू मूल्य प्रमाणपत्र हासिल हुआ है। जिसका मतलब है कि वे जल्द ही केंद्र सरकार की प्रॉडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना के जरिए इंसेंटिव हासिल कर सकेंगे। यह ऐसे समय में हुआ है जब केंद्र ने पीआईएल-योजना की समयसीमा को मार्च, 2028 तक एक और वर्ष के लिए बढ़ाने का एलान किया है। केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने एलान किया कि ऑटो सेक्टर के लिए 25,938 करोड़ रुपये की पीएलआई योजना की समय सीमा को समीक्षा के बाद बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 6
Mahindra Car Plant - फोटो : File Photo (Twitter)
इन दो कार निर्माताओं के अलावा, चार और कंपनियों ने पीएलआई भुगतान के लिए प्रमाणन के लिए आवेदन किया है। कार निर्माताओं के लिए केंद्र से प्रोत्साहन हासिल करने के लिए प्रमाणपत्र महत्वपूर्ण है। सरकार को उम्मीद है कि अगले महीने तक 23 और कंपनियां प्रमाणन के लिए आवेदन करेंगी।
विज्ञापन

3 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
टाटा मोटर्स को अपने चार मॉडलों के लिए मंजूरी मिल गई है जो पीएलआई योजना के तहत योग्य होंगे। महिंद्रा एंड महिंद्रा के आठ मॉडल पीएलआई भुगतान के लिए स्वीकृत किए हैं। दोनों ने 10-10 मॉडल के लिए आवेदन किया था। मॉडल्स के नाम का अभी आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है। टाटा मोटर्स ने इस योजना में शामिल होने के लिए अपने इलेक्ट्रिक वाहनों में टियागो ईवी को शामिल किया था।

4 of 6
Bike Manufacturing Plant - फोटो : PTI
पीएलआई योजना के लिए प्रमाणन के लिए आवेदन करने वाली अन्य ऑटो कंपनियों में Toyota Motor (टोयोटा मोटर), Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) और TVS Motor (टीवीएस मोटर) शामिल हैं। कुल मिलाकर, अब तक आवेदन किए गए 23 मॉडलों में से सिर्फ 12 को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

5 of 6
Bike Manufacturing Plant - फोटो : Social Media
ऑटो सेक्टर के लिए प्रॉडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव भारत में बने एडवांस्ड ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (एएटी) उत्पादों की निर्धारित बिक्री के लिए योजना के तहत लागू है। अप्रैल, 2022 से शुरू हुई यह योजना पहले 2027 में खत्म होनी थी। इस योजना का मकसद इलेक्ट्रिक वाहनों पर मुख्य ध्यान देने के साथ स्थानीय मैन्युफेक्चरिंग को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Car Plant - फोटो : For Reference Only
पीएलआई योजना दो भागों में पेश की गई है। पहला है चैंपियन ओईएम, जिसमें कार निर्माता शामिल हैं जो इलेक्ट्रिक या हाइड्रोजन से चलने वाले वाहनों का उत्पादन करेंगे। ह्यूंदै मोटर, बजाज ऑटो, सुजुकी और हीरो मोटोकॉर्प जैसी ऑटो दिग्गज कंपनियां इसके लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। दूसरा है कंपोनेंट चैंपियंस, जिसमें उच्च-मूल्य और हाई-टेक कंपोनेंट्स के निर्माता शामिल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें