फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric SUV: लंबी रेंज ऑफर करने वाली इन दो इलेक्ट्रिक एसयूवी के बीच है कड़ा मुकाबला, जानें कैसे हैं फीचर्स

Wed, 06 Sep 2023 10:05 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय बाजार में हाल में ही नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया गया है। इस एसयूवी का बाजार में पहले से मौजूद किस एसयूवी से मुकाबला होगा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय बाजार में लगातार नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया जा रहा है। इसी क्रम में एक और नई एसयूवी को लॉन्च किया गया है। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि इस नई एसयूवी का किस इलेक्ट्रिक एसयूवी से मुकाबला होगा और दोनों में कितनी रेंज मिलेगी।

विज्ञापन

2 of 5
Kia EV6 Electric Car - फोटो : Kia
किससे होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में वोल्वो की ओर से नई इलेक्ट्रिक एसयूवी सी40 रिचार्ज को हाल में ही लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से लाई गई नई इलेक्ट्रिक एसयूवी का बाजार में पहले से मौजूद किआ की ईवी6 से होगा।

यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन

3 of 5
Volvo C40 Recharge - फोटो : Volvo
कितनी दमदार बैटरी
वोल्वो की ओर से सी40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक एसयूवी में 78 किलोवाट आवर की क्षमता वाली बैटरी को दिया गया है। इसे चार्ज करने में आठ घंटे का समय लगता है। वहीं फास्ट चार्जर से 10 से 80 फीसदी चार्ज करने में सिर्फ 27 मिनट का समय लगता है। इस बैटरी से एसयूवी को 530 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। वहीं किआ की ईवी 6 में 77.4 kWh बैटरी मिलती है। इस बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद ईवी6 को 708 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। अल्ट्रा फास्ट चार्जर से इसे सिर्फ 18 मिनट में ही 10 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

4 of 5
Kia EV6 Electric Car - फोटो : Kia
कितनी दमदार मोटर
वोल्वो की ओर से सी40 रिचार्ज में ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर को दिया गया है। इसमें लगी मोटर से एसयूवी को 408 बीएचपी और 660 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं किआ ईवी6 में लगी मोटर के जरिए इसे 229 पीएस और 350 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसे सिर्फ 5.2 सेकेंड में ही जीरो से 100 किलोमीटर तक की रफ्तार से चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Volvo C40 Recharge Electric Coupe SUV - फोटो : Volvo
कैसे हैं फीचर्स
कंपनी की ओर से इस एसयूवी में यूनिक बैटरी सेफ्टी केज, पैनोरमिक सनरूफ, गूगल असिस्टेंट, गूगल प्ले, गूगल मैप, वोल्वो कार एप, हरमन कार्डन म्यूजिक सिस्टम, 13 स्पीकर्स, एयर फिल्टर, 360 डिग्री कैमरा, एडीएएस, सात एयरबैग, वायरलैस चार्जर, लैदर फ्री इंटीरियर जैसे फीचर्स को दिया गया है। वहीं किआ की ओर से ईवी6 में ज्यादा चौड़ा सनरूफ इसमें दिया जाता है, जिससे केबिन में ज्यादा रोशनी मिले। ड्यूल एलईडी हेडलैंप के साथ एडेप्टिव ड्राइविंग बीम, कनेक्टिड एलईडी टेल लैंप, 19 इंच के अलॉय व्हील्स, हेड्स अप डिस्प्ले, 12.3 इंच की कर्व्ड नेविगेशन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नॉर्मल, इको और स्पोर्ट ड्राइविंग मोड, ऑल व्हील और रियर व्हील ड्राइव का विकल्प, ADAS जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें