अब कैब बुक करने के बाद आपको न तो ड्राइवर का इंतजार करना पड़ेगा और न ही सफर के दौरान उससे कोई बातचीत करनी होगी। टेस्ला ने ऐसी रोबोटैक्सी लॉन्च की है जो पूरी तरह से AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से चलती है। यह बिना किसी इंसानी ड्राइवर के खुद-ब-खुद अपने गंतव्य तक पहुंच जाती है। फिलहाल इस अत्याधुनिक सेवा को अमेरिका के ऑस्टिन शहर में सीमित रूप से शुरू किया गया है।
केवल 16 रुपये में होगा सफर
टेस्ला की इस रोबोटैक्सी की रनिंग कॉस्ट सिर्फ 20 सेंट प्रति माइल (करीब 16 रुपये प्रति 1.6 किमी) है। शुरुआत में कंपनी ने केवल 20 गाड़ियों को सड़कों पर उतारा है। इन गाड़ियों में टेस्ला का मॉडल Y इस्तेमाल हो रहा है, जिसे खासतौर पर रोबोटैक्सी के लिए अपडेट किया गया है। प्रत्येक कार पर "रोबोटैक्सी" का बैज लगा हुआ है।
यह भी पढ़ें: पापा की परियां तो बहुत देखी होंगी, अब 'परियों के पापा' को भी देख लीजिए...वीडियो हो रहा वायरल
हाईटेक तकनीक से है लैस
यह टैक्सी सेंसर, कैमरा, रडार और लिडार जैसी एडवांस तकनीकों की मदद से सड़क पर नेविगेट करती है। कंपनी के अनुसार, इसकी AI चिप और सॉफ्टवेयर को पूरी तरह इनहाउस डिजाइन किया गया है और इसके पीछे 10 वर्षों की मेहनत है। यह पूरी तरह सेल्फ-ड्रिवन इलेक्ट्रिक व्हीकल है, जिसमें न तो स्टीयरिंग व्हील है और न ही ब्रेक या एक्सीलेरेटर पैडल। यह टेस्ला की अन्य इलेक्ट्रिक कारों के जैसे ही बैटरी से चलती है। कंपनी ने इसे वायरलेस चार्जिंग तकनीक से लैस किया है। इसके डैशबोर्ड पर एक फ्लैट स्क्रीन भी दी गई है।
अभी यह सेवा कुछ निवेशकों और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ही उपलब्ध है। रोबोटैक्सी दिन में सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक शहर के एक विशेष जियोफेंस्ड इलाके में चलाई जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से अभी एक टेस्ला कर्मचारी भी गाड़ी में मौजूद रहता है ताकि किसी भी आपात स्थिति में कार को नियंत्रित किया जा सके।
यह भी पढ़ें: बंगलूरू में बुजुर्ग बने 'एक्सीडेंट स्कैम' का शिकार, बचना है तो कार में जरूर लगवाएं ये डिवाइस
मस्क बोले – जल्द ही अन्य शहरों में लॉन्च होगी सेवा
इलॉन मस्क ने इस सेवा को टेस्ला AI टीम की बड़ी सफलता बताया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही यह टेक्नोलॉजी अन्य अमेरिकी शहरों में भी देखने को मिलेगी और आम लोगों के लिए भी यह सेवा शुरू की जाएगी।