लड़कियों के स्कूटी चलाते हुए हादसे का शिकार होने के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। राइडिंग स्किल न होने के वजह से लड़कियों के ऐसे वीडियोज का मजाक बनाया जाता है और लोग इन्हें शेयर कर खूब मजे लेते हैं। लेकिन अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 'पापा की परी' नहीं, बल्कि 'परियों के पापा' ही दिख गए हैं।
चलते-चलते उड़ने लगी स्कूटी
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर Hinglish Storyteller (@hinglish_storyteller ) अकाउंट से पोस्ट किया गया है। हालांकि, इस पोस्ट से पता नहीं लग रहा है कि यह वीडियो कहां का है। वीडियो में देख सकते हैं कि एक स्कूटी चालक काफी रफ्तार में आता है और टूटे हुए डिवाइडर पर स्कूटी चढ़ा देता है। जिसकी वजह से स्कूटी उछलकर सड़क के दूसरी ओर से आ रही एक पिकअप से भीड़ जाती है। स्कूटी चालक भी उड़ता हुआ पिकअप के बोनट के उपर गिरता है। यह टक्कर काफी जोरदार थी, लेकिन इस हादसे में गनीमत रही कि स्कूटी चालक को चोटें नहीं आईं और वह नीचे उतरकर चलने लगा।
आप भी देंखें वीडियो...
लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स
लोग इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- क्या परफेक्ट लैंडिंग थी। वहीं एक और यूजर ने लिखा 'इस बंदे ने तो अकेले ही रोहित शेट्टी के सभी स्टंटमैन को चुनौती दे दी है।' वहीं कुछ यूजर्स इस बंदे को 'परियों के पापा' भी बता रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो को अब तक 3.60 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
भारत में रोड एक्सीडेंट के आंकड़े
सड़क हादसों के आंकड़ों को देखें तो देश की सड़कें गाड़ी चलाने के लिए काफी खतरनाक हैं। परिवहन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में हर साल 1.50 लाख से ज्यादा लोग सड़क हादसों में मारे जाते हैं। इन हादसों के मुख्य कारणों ओवरस्पीडिंग, गलत साइड में ड्राइविंग, ट्रैफिक लाइट जंपिंग और शराब के नशे में ड्राइविंग शामिल है। इसके अलावा मंत्रालय ने हादसों के लिए सड़कों के खराब डिजाइन को भी प्रमुख कारण माना है। रिपोर्ट के अनुसार, सड़क हादसों में सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन चालकों की मौत होती है। इसलिए केंद्र सरकार बहुत जल्द नए दोपहिया वाहन के साथ दो हेलमेट लेने का कानून अनिवार्य रूप से लागू करने जा रही है।