ऑनलाइन नीलामी में मारी बाजी
ये नायाब नंबर प्लेट 7 अप्रैल को केरल मोटर व्हीकल्स डिपार्टमेंट की ऑनलाइन नीलामी में बेची गई। इस नीलामी में कोच्चि स्थित आईटी कंपनी लिटमस7 सिस्टम्स कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और सीईओ गोपालकृष्णन ने हिस्सा लिया और भारी बोली लगाकर कार प्रेमियों के बीच बेहद पसंदीदा '007' नंबर अपने नाम कर लिया। इस नंबर के लिए बोली की शुरुआत 25,000 रुपये से हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे यह आंकड़ा लाखों में पहुंच गया और आखिरकार 45.99 लाख रुपये पर जाकर रुका।
यह भी पढ़ें - Tata Curvv Dark Edition: टाटा कर्व डार्क एडिशन लॉन्च, जानें फीचर्स और क्या हुए बदलाव
'007' - जेम्स बॉन्ड वाला स्टाइल
यह नंबर सिर्फ एक नंबर नहीं है। '0007' नंबर से लोगों को जेम्स बॉन्ड की याद आती है। इस नंबर में जो खास बात है, वही इसे कार प्रेमियों के बीच बेहद पॉपुलर बनाती है। यही वजह है कि इस नंबर को पाने के लिए इतनी बड़ी रकम चुकाई गई। गोपालकृष्णन की नई लेम्बोर्गिनी को यह नंबर और भी खास बना देता है।
यह भी पढ़ें - 2025 Hero Splendor: 2025 हीरो स्प्लेंडर प्लस को मिला नया अपडेट, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव
केरल की पहली ऐसी लेम्बोर्गिनी
गोपालकृष्णन की यह लेम्बोर्गिनी उरुस परफॉर्मेंट एकदम खास है। इसका लाइम ग्रीन रंग इसे और भी यूनिक बनाता है। करीब 4 करोड़ रुपये की इस कार को वह अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए दिखा चुके हैं। उन्होंने इस नई कार को लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की।
यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy 2.0: एक लाख रुपये से कम कीमत वाले टॉप इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, जानें कितनी है रेंज
गाड़ियों का शौकीन हैं गोपालकृष्णन
वेणु गोपालकृष्णन सिर्फ एक कारोबारी नहीं, बल्कि उन्हें महंगी लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है। उनके गैरेज में पहले से ही Lamborghini Huracan Sterrato (लेम्बोर्गिनी हुराकैन स्टेराटो) और BMW M1000 XR बाइक जैसी हाई-एंड गाड़ियां मौजूद हैं। उनकी हाल ही की खरीदारी लग्जरी वाहनों को अद्वितीय पंजीकरण संख्या के साथ निजीकृत करने के चलन को उजागर करती है, जिसे अक्सर स्टेटस सिंबल के रूप में देखा जाता है।
यह भी पढ़ें - Car Features: भारतीय कार खरीदारों की पहली पसंद बन गई है ये फीचर, नई रिपोर्ट में हुआ खुलासा
स्टेटस सिंबल से भी आगे की बात
अब कुछ लोगों को लग्जरी नंबर प्लेट पर पैसे खर्च करना दिखावा लग सकता है, लेकिन कई बार ऐसी नंबर प्लेट्स सिर्फ रुतबे का मामला नहीं होतीं। इनमें इमोशनल कनेक्शन, पर्सनल मेमोरी या फिर किसी खास मतलब से जुड़ी अहमियत होती है। '007' नंबर को लेकर लोगों में जो क्रेज है, वो कई बार सिर्फ दिखावा नहीं, बल्कि एक शौक और व्यक्तिगत अनुभवों से गहराई से जुड़ सकती हैं।
यह भी पढ़ें - Rear Seatbelt: पत्नी की कार दुर्घटना के बाद अभिनेता सोनू सूद ने पीछे की सीटबेल्ट पहनने की दी सलाह, की ये भावुक अपील