Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने सफारी एसयूवी लाइनअप में अपने सबसे लोकप्रिय वैरिएंट्स में से एक को एक नई कलर स्कीम के साथ उतारा है। Safari Adventure Persona (सफारी एडवेंचर पर्सोना) एसयूवी, जिसे पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया गया था, अब नए रंग ऑर्कस व्हाइट के साथ आएगी।
टॉप-स्पेक XZ+ ट्रिम पर आधारित Tata Safari Adventure Persona को 20.20 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। रेगुलर ट्रिम की तुलना में यह एसयूवी अपने एक्सटीरियर कलर थीम और ब्लैक-आउट अलॉय व्हील्स के साथ के साथ आती है।
क्या है नया
Tata Safari Adventure Persona SUV को अब तक ट्रॉपिकल मिस्ट कलर में पेश किया जा रहा था। ट्रिम पर उपलब्ध एकमात्र अन्य कलर स्कीम ऑर्कस व्हाइट है। सफारी एडवेंचर पर्सोना ऑर्कस व्हाइट मॉडल वायरलेस चार्जर, एयर प्यूरीफायर और अन्य फीचर्स के अलावा आगे और दूसरी पंक्ति में वेंटिलेटेड सीट्स की भी पेशकश करेगी।
Tata Safari interior
- फोटो : Tata Motors
लुक और डिजाइन
ऑर्कस व्हाइट वैरिएंट में एडवेंचर पर्सोना के अन्य एक्सटीरियर फीचर्स भी मिलेंगे जैसे ब्लैक-आउट अलॉय व्हील, ब्लैक फ्रंट मेन ग्रिल, रूफ रेल इंसर्ट, दरवाजे के बाहरी हैंडल, हेडलैंप इंसर्ट और बंपर। इसके बोनट पर एक सफारी मैस्कॉट भी दी गई है।
एक्सक्लूसिव एक्सटीरियर कलर्स के अलावा, टाटा सफारी एडवेंचर पर्सोना एडिशन एसयूवी में सिग्नेचर अर्थी ब्राउन इंटीरियर्स, एयर वेंट्स पर डार्क क्रोम इंटीरियर एक्सेंट, नॉब, स्विच, इनर डोर हैंडल, और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ-साथ स्टीयरिंग व्हील पर पियानो ब्लैक इंटीरियर पैक, ग्रैब हैंडल, फ्लोर कंसोल फ्रेम और आईपी मिड पैड फिनिशर भी है। यह 6 और 7-सीटर कॉन्फिग्रेशन दोनों में उपलब्ध है।
Tata Safari Adventure Persona
- फोटो : Tata Motors
इंजन और पावर
इसमें वही 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 170 PS का अधिकतम पावर और 350 PS का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और एक वैकल्पिक 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है।
कीमत
टाटा मोटर्स ने अभी तक नई सफारी एडवेंचर पर्सोन एसयूवी की कीमत का खुलासा नहीं किया है। सफारी एसयूवी के एडवेंचर एडिशन की कीमत XZ Plus Adventure न्यू ट्रिम के लिए ₹24.2 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और टॉप-स्पेक ट्रिम XZA Plus 6S वैरिएंट के लिए 25.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।