मात्र 5.49 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च हुई माइक्रो एसयूवी Tata Punch की लॉन्चिंग से मारुति की हैचबैक कार Swift की बादशाहत को लेकर खतरा पैदा हो गया है। वहीं टाटा मोटर्स को पंच से काफी उम्मीदें हैं। टाटा मोटर्स को हर महीने पंच की 10 हजार यूनिट्स की बिक्री की उम्मीद है। इसके अलावा पंच पर ज्यादा लंबा वेटिंग पीरियड भी नहीं है। वहीं पंच के आने के बाद कहा जा रहा है कि यह माइक्रो एसयूवी Tata Nexon पर भारी पड़ सकती है। कंपनी का कहना है कि ये कीमतें 31 दिसंबर तक ही प्रभावी रहेंगी। Tata Punch का सीधा मुकाबला Maruti Ignis और Mahindra KUV100 से तो है ही, वहीं सबकॉम्पैक्ट सेगमेंट की सबसे सस्ती कारों Nissan Magnite और Renault Kiger से भी है। अगर आप Tata Punch खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि आपको पंच खरीदनी चाहिए या नहीं...