कलर और वैरिएंट्स
पंच पर फिलहाल कई डीलर दो हफ्ते का वेटिंग पीरियड दे रहे हैं, वहीं कुछ ग्राहकों को पंच की डिलीवरी मिलना भी शुरू हो गई है। पंच को चार ट्रिम्स Pure, Adventure, Accomplished और Creative में लॉन्च किया गया है। साथ ही कंपनी ने इसके साथ तीन एसेसरीज पैक भी लॉन्च किए हैं, जिसमें Rhythm Pack, Dazzle Pack और iRA Pack शामिल हैं। पंच को सात सिंगल और डुअल टोन कलर ऑप्शंस के साथ उतारा गया है, जिनमें ऑर्कुस व्हाइट, डेटोना ग्रे, ट्रॉपिकल मिस्ट, एटॉमिक ऑरैंज, मीटियोर ब्रॉज, टॉर्नेडो ब्लू और कैलिप्सो रेड कलर्स का विकल्प मिलेगा। साथ ही कुछ कलर कॉम्बिनेशन के साथ ऑप्शनल ब्लैक और व्हाइट रूफ का भी विकल्प मिलेगा।
6.5 सेकंड में 0-60 किमी/घंटा
कंपनी ने पंच को सिर्फ 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ उतारा है। यह इंजन 6,000 आरपीएम पर 85 बीएचपी की पावर और 3,300 आरपीएम पर 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी विकल्प दिया गया है। पंच केवल सिर्फ 6.5 सेकंड में 0-60 किमी/घंटा और 16.5 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार प्राप्त कर लेती है।