फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Nexon iCNG: टाटा नेक्सन आईसीएनजी ताकतवर इंजन के साथ हुई लॉन्च, जानिए फीचर्स समेत सारी डिटेल

Tue, 24 Sep 2024 01:36 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टाटा मोटर्स ने मशहूर एसयूवी नेक्सन का आईसीएनजी वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने दावा किया है कि यह कार एसयूवी सेगमेंट की सबसे पावरफुल कार है। आगे जानिए क्या है इसके फीचर और कीमत की जानकारी।
विज्ञापन
Tata Nexon iCNG - फोटो : Tata
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की नामी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने मंगलवार को अपनी लोकप्रिय एसयूवी नेक्सन का आई-सीएनजी (Tata Nexon iCNG) वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। टाटा ने नेक्सन आईसीएनजी को लॉन्च करके दावा किया है कि यह कार अभी तक की सभी एसयूवी में सबसे ज्यादा ताकतवर कार है। 

विज्ञापन

Tata Nexon iCNG वेरिएंट्स और कीमत

टाटा ने इस आईसीएनजी कार को 8 वेरिएंट्स में उतारा है, इसमें Smart (O), Smart+, Smart+ S, Pure, Pure S, Creative, Creative+ और Fearless+ S शामिल है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 8.99 लाख रुपये है और इसके टॉप मॉडल का एक्सशोरूम दाम 14.59 लाख रुपये है। आपको बता दें कि भारतीय कार बाजार में नेक्सन के पहले से ही पेट्रोल, डीजल और ईवी मॉडल उपलब्ध हैं। ऐसे में टाटा नेक्सन सब कॉम्पैक्ट एसयूवी बिक्री में काफी अच्छा कर सकती है। 

Tata Nexon iCNG फीचर्स

टाटा नेक्सन आईसीएनजी में एलईडी हैडलैंप, एलईडी टेललाइट् और एलईडी डीआरएलएस दिया गया है। आईसीएनजी के फीचर्स की बात करें तो इसमें आराम के साथ-साथ सुविधा बढ़ाने के लिए कई सारे फीचर्स मिलते हैं। कार में पहली बार डैशबोर्ड पर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, वायरलेस चार्जर, ऑटो हैडलैंप, वेंटीलेटिड फ्रंट सीट्स, 8 स्पीकर और वेलकम और गुडबाय एनिमेशन दिया गया है। इसके साथ वॉयस कमांड के साथ पैनॉरमिक सनरुफ मिलता है। साथ ही सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स और 360 डिग्री कैमरा मिलता है। 

Tata Nexon iCNG इंजन

टाटा नेक्सन में 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें 2 स्लिम सिलेंडर मिलते हैं, जिनकी वजह से बूट स्पेस थोड़ा बढ़ जाता है। कंपनी का दावा है कि इसमें 321 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसका इंजन 98 बीएचपी की ताकत और 170 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। कार में 6 स्पीड मैन्युअल के साथ एएमटी गियरबॉक्स भी मिलता है। 
विज्ञापन

टाटा मोटर्स ने कही ये बात

टाटा मोटर्स ने कहा कि कार बाजार में कारों की कुल बिक्री का 21 फीसदी हिस्सा सीएनजी कारों का है। यही वजह है कि टाटा नेक्सन का सीएनजी वेरिएंट लॉन्च किया गया है। ईंधन के बढ़े हुए दामों के बीच लोगों को फ्यूल का एक अलग विकल्प मिलता है। नेक्सन सीएनजी मॉडल काफी हद तक कॉस्ट डॉयनैमिक है और इसके केबिन में काफी सारे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इस वजह से इस कार को चलाने वाले को एक पावरफुल ड्राइव का अनुभव होता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें