फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: कार इंजन की लाइफ बढ़ाने में कितना उपयोगी साबित होता है रेडिएटर, कैसे रखें इसका ध्यान

Tue, 24 Sep 2024 12:46 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर लोग कार की कम माइलेज से परेशान रहते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि अगर कार रेडिएटर खराब हो जाए तो इंजन की क्षमता कम होने लगती है। ऐसे में आगे जानिए किस तरह से रेडिएटर का ध्यान रखना है।
विज्ञापन
Car Care Tips - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार सही तरीके से चले, इसके लिए जरूरी है कि गाड़ी के सभी पार्ट्स बेहतर ढंग से काम करें। कार के किसी भी छोटे से उपकरण में कोई दिक्कत आ जाती है तो कार में से कभी आवाज आनी शूरू हो जाती है तो कभी कार की परफॉर्मेंस कम होने लगती है। इसके साथ ही कई बार वाहन चालकों को गाड़ी की माइलेज कम होने का डर सताने लगता है। अगर आप भी कार की क्षमता कम होने से डरते हैं तो आपको कार के एक खास पार्ट के बारे में सही जानकारी का होना जरूरी है। दरअसल, कार का रेडिएटर इंजन की लाइफ बढ़ाने में काफी अहम होता है। 

विज्ञापन

इंजन के लिए कितना जरूरी रेडिएटर

अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि कार रेडिएटर गाड़ी के इंजन की लाइफ बढ़ाने में बहुत ज्यादा अहम भूमिका निभाता है। हालांकि, बहुत कम लोग कार के इस पार्ट पर ध्यान देते हैं। अक्सर लोग कार सर्विस के दौरान भी रेडिएटर के बारे में कम बात करते हैं, ऐसे में इसका असर यह होता है कि धीरे-धीरे रेडिएटर बेहद गंदा हो जाता है और फिर इंजन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। यही वजह है कि रेडिएटर के बारे में जानना और उसका ध्यान रखना बेहद ही जरूरी है। 

क्या काम करता है रेडिएटर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार रेडिएटर का काम इंजन के तापमान को सामान्य बनाए रखना है। रेडिएटर  इंजन के साथ होता है। इसके साथ एक जाली होती है, जोकि इंजन की गर्मी को बाहर निकालने का काम करती है। साथ ही जाली को कूलेंट भी कहते हैं, जो कि इंजन को ठंडा रखने का काम करता है। रेडिएटर के साथ स्पर लाइर, वाटर पंप और फैन क्लच दिया गया होता है। 

सही समय पर करें रेडिएटर की जांच

कार रेडिएटर में अगर कोई भी खराबी आती है तो इस वजह से इंजन अधिक गर्म हो जाता है। ऐसे में कार चलते हुए कभी भी बीच रास्ते पर रुक सकती है। रेडिएटर में अधिकतर गंदगी जमने की परेशानी होती है, इस वजह से रेडिएटर अपनी पूरी क्षमता के साथ काम नहीं करता है। कार रेडिएटर में जब भी किसी तरह की दिक्कत आए तो बिना देर किए किसी अच्छे मैकेनिक को दिखाना चाहिए। ज्यादातर मामलों में रेडिएटर को साफ करने के बाद यह एक बार फिर सही ढंग से काम करने लगता है। 
विज्ञापन

कैसे बढ़ेगी इंजन और रेडिएटर की लाइफ

कार रेडिएटर को साल में एक बार या फिर कार को 30 हजार किलोमीटर चलाने के बाद एक बार बदलना चाहिए। ऐसा करने से गाड़ी के इंजन की क्षमता सही रहती है। जब भी कार का इंजन ऑयल बदला जाता है तो एक नजर रेडिएटर होज पर डालनी चाहिए। अगर इसमें किसी तरह की कोई दरार या फिर किसी जगह से रिसाव हो रहा है तो इससे इंजन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही कार के इंजन और रेडिएटर की लाइफ बढ़ाने के लिए एंटी फ्रिज का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें