फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Nexon CNG: टाटा नेक्सन सीएनजी जल्द होगी लॉन्च, टेस्टिंग के दौरान तस्वीर हुई लीक, जानें डिटेल्स

Sat, 18 Jun 2022 05:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीएनजी वाहनों की बढ़ती मांग के साथ Tata Motors (टाटा मोटर्स) अपनी सीएनजी रेंज का विस्तार करने की योजना बना रही है। हाल ही में, Tata Nexon CNG को देश में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है।
विज्ञापन
Tata Nexon - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएनजी वाहनों की बढ़ती मांग के साथ Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) के साथ ही Tata Motors (टाटा मोटर्स), Hyundai (ह्यूंदै), Kia (किआ) और Toyota (टोयोटा) जैसे कार निर्माता अपनी सीएनजी रेंज का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं। इंडो-जापानी वाहन निर्माता मारुति सुजुकी नई मारुति ब्रेजा सीएनजी, बलेनो सीएनजी और स्विफ्ट सीएनजी के साथ अर्टिगा एमपीवी के तीन नए सीएनजी वैरिएंट्स को रोल आउट करने के लिए तैयार है। ह्यूंदै के वेन्यू और किआ के सोनेट एसयूवी के सीएनजी वर्जन पर काम करने की भी खबर है। जहां टाटा मोटर्स नेक्सन सीएनजी लाएगी, वहीं जापानी कार निर्माता टोयोटा ग्लैंजा को फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के साथ पेश करेगी। 
विज्ञापन

Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
हाल ही में, Tata Nexon CNG को देश में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। मॉडल के 1.2-लीटर रेवोट्रॉन टर्बो पेट्रोल इंजन और दो गियरबॉक्स ऑप्शन - 6-स्पीड मैनुअल और एएमटी के साथ आने की संभावना है। 120 bhp और 170 Nm आउटपुट वाले रेगुलर गैसोलीन यूनिट की तुलना में, SUV का CNG वर्जन में 15 bhp कम पावर मिलने की उम्मीद है। हालांकि, यह ज्यादा माइलेज दे सकती है। सीएनजी किट से बूट स्पेस की जगह में कुछ कमी होने की संभावना है। टाटा नेक्सन सीएनजी वैरिएंट में कोई अन्य बदलाव किए जाने की उम्मीद नहीं है। 

Tata Punch - फोटो : Tata Motors
रिपोर्ट्स की मानें तो टाटा मोटर्स नजदीकी भविष्य में Punch CNG पेश कर सकती है। यह मिनी एसयूवी 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आएगी जिसमें फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट शामिल किया जाएगा। गैसोलीन यूनिट 85 bhp का पावर और 113 Nm का टार्क जेनरेट करता है। टाटा पंच सीएनजी के पावर और टॉर्क के आंकड़े अलग हो सकते हैं। इसमें मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स दिए जाएंगे। 
विज्ञापन

Tata Concept Curvv Electric SUV - फोटो : Tata Motors
Tata के भविष्य की योजनाओं की बात करें तो कंपनी ने एसयूवी और ईवी समेत कई नए मॉडल्स की योजना बनाई है। लाइनअप में Tata Curvv कॉन्सेप्ट आधारित EV, Tata Avinya कॉन्सेप्ट आधारित EV, Tata Sierra EV और Punch EV शामिल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें