फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल तहलका मचाने आ रही हैं टाटा मोटर्स की 4 नई कारें, जानिये खास बातें

Tue, 21 May 2019 05:24 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tata Motors Upcoming car - फोटो : google
भारत में टाटा मोटर्स ने अपनी एक खास जगह बना ली है। टियागो, टिगोर और नेक्सोन जैसी कारों को लगातार ग्राहकों का सपोर्ट मिल रहा है। और अभी हाल में आई टाटा की नई एसयूवी हैरियर ने अपने स्टाइलिश डिजाइन के दम मार्किट में एक खास जगह बना ली है। कंपनी साल 2020 तक भारत में कई नए मॉडल्स लांच करने की तैयारी में है। आइये जानते हैं टाटा की उन गाड़ियों के बारे में जो जल्द ही लांच होंगी
 

 

विज्ञापन

Tata Harrier AT

2 of 5
Tata Harrier SUV
हाल ही में टाटा मोटर्स ने अपनी नई स्टाइलिश और शानदार फीचर्स वाली एसयूवी हैरियर को लांच किया था। ग्राहकों को यह गाड़ी बेहद पसंद आ रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी इसका  ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वर्जन जल्द लांच कर सकती है। ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए कंपनी ने ये फैंसला लिया है। इस कार को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था। इस भारतीय बाजार में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब कंपनी इसका ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वर्जन लॉन्च कर सकती है। 
 
विज्ञापन

Tata H2X (Production)

3 of 5
Tata H2X-1
टाटा मोटर्स ने H2X को जेनेवा मोटर शो 2019 में पेश किया गया था। जानकारी के मुताबिक इस कार का प्रॉडक्शन वर्जन ऑटो एक्स्पो 2020 में पेश किया जा सकता है। यह एक सब 4 मीटर माइक्रो SUV के रूप में आएगी।

Tata Buzzard

4 of 5
Tata Buzzard
यह टाटा की एक और एसयूवी होगी जोकि मौजूदा हैरियर जैसी लग सकती है। भारत में इसका नाम Cassini हो सकता है। यह हैरियर से यह कार 63mm ज्यादा लंबी है। इसकी संभावित कीमत 14 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Tata Nexon Fcelift

5 of 5
Tata Nexon india
यह टाटा की अब तक सबसे ज्यादा कामयाब एसयूवी है। साथ ही यह इंडिया की सबस सुरक्षित गाड़ी भी है।  साल 2017 में इसे लांच किया गया था, इसने फोर्ड की एकोस्पोर्ट को भी पीछे छोड़ दिया है। ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए अब कंपनी इसका फेसलिफ्ट वर्जन लाने की तैयारी में है। हुंडई की वेन्यू के आने के बाद अब मुकाबला ज्यादा तगड़ा हो जायेगा।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें