Hyundai Venue price
- फोटो : Amar Ujala
हुंडई venue में 4 वेरिएंट्स मिलेंगे जिसमे E, S SX और SX(O) शामिल हैं। ड्राइवर साइड एयरबैग, एन्टी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और EBD जैसे फीचर्स venue के सभी वेरिएंट्स में स्टैण्डर्ड हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इलेक्ट्रिक स्टेब्लिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, रियर पार्किंग अस्सिस्टेंट सिस्टम, हाई स्ट्रक्चर सेफ्टी, कोर्निंग लैंप जैसे खास फीचर्स भी नई Venue में दिए गए हैं। इसके टॉप वर्जन में 6 एयरबैग्स मिलेंगे। कार में एयर प्यूरिफायर, वायरलैस फ़ोन चार्जर, इको कोटिंग टेक्नोलॉजी जैसे अच्छे फीचर मिलेंगे, खास बात यह है कि venue अपने सेगमेंट की पहली ऐसी कार है जिसमें ये तमाम फीचर्स की भरमार है।इसके साथ ही इसमें रियर AC वेंट, स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज़ कंट्रोल और ड्राइवर रियर व्यू मोनिटर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। कुल मिलाकर नई venue एक फीचर्स लोडेड स्मार्ट SUV है।