Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने मई 2022 के महीने में साल-दर-साल आधार पर बिक्री में 204 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी दर्ज की है। मई 2022 के लिए घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कंपनी की बिक्री 76,210 वाहनों की रही। पिछले साल इसी महीने में टाटा ने 26,661 वाहन (कमर्शियल और पैसेंजर) बेचे थे।
Tata Tiago
- फोटो : Tata Motors
घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री
टाटा मोटर्स ने मई 2022 में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 43,341 कारों की बिक्री की है। जो सालाना आधार पर बिक्री में 185 प्रतिशत का भारी इजाफा है। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 15,181 यात्री वाहनों की डिलीवरी की थी।
Tata Nexon EV Max
- फोटो : Tata Motors
ईवी बिक्री में 626 प्रतिशत की भारी उछाल
कंपनी ने मई 2022 में 39,887 ICE (इंटरनल कंब्शन इंजन) यात्री वाहनों की बिक्री की, जबकि पिछले साल इसी महीने में 14,705 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यह सालाना आधार पर 171 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 3,454 यूनिट्स रही, जिसमें 626 प्रतिशत की भारी उछाल दर्ज की गई। पिछले साल इसी महीने में टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में 476 ईवी की बिक्री की थी।
Tata Nexon EV, Tigor EV
- फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स भी अपनी महीने-दर-महीने की बिक्री भी 1,754 यूनिट्स के साथ सुधार करने में कामयाब रही है जो कि 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। मासिक आधार पर ब्रांड की ईवी बिक्री में भी सुधार हुआ है। कंपनी ने अप्रैल 2022 में 2,322 ईवी के मुकाबले मई में 3,454 ईवी की बिक्री की है।
Tata Signa Truck
- फोटो : अमर उजाला
वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री
टाटा मोटर्स ने मई 2022 के महीने में कुल 32,818 कमर्शियल व्हीकल्स (वाणिज्यिक वाहनों) की बिक्री की। जबकि पिछले साल इसी महीने में 11,401 कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री हुई थी। कंपनी ने साल-दर-साल बिक्री में 188 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी दर्ज की है।
Tata truck
- फोटो : Tata Motors
घरेलू बाजार में, टाटा ने मई 2022 में 31,414 वाणिज्यिक वाहन बेचे, जबकि पिछले साल इसी महीने में 9,371 वाहन बेचे थे। घरेलू कमर्शियल व्हीकल्स बिक्री में 235 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, ब्रांड के निर्यात में 31 फीसदी की गिरावट आई है। टाटा मोटर्स ने मई 2022 में 1,404 कमर्शियल व्हीकल्स का निर्यात किया। जबकि मई 2021 में 2,030 यूनिट्स का निर्यात किया गया था।