फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scrapping Facility: टाटा मोटर्स ने शुरू की पहली स्क्रैपिंग फैसिलिटी, हर साल 15 हजार वाहन होंगे स्क्रैप

Tue, 28 Feb 2023 08:59 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टाटा मोटर्स की ओर से देश में पहली बार रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी की शुरूआत की है। इस फैसिलिटी में कितने वाहनों को स्क्रैप किया जा सकेगा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : tata motors
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की प्रमुख कार निर्माता टाटा मोटर्स की ओर से मंगलवार को पहली रजिस्टर्ड स्क्रैपिंग फैसिलिटी की शुरूआत की है। कंपनी की इस फैसिलिटी का उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने की है। इस फैसिलिटी में हर साल कितने वाहनों को स्क्रैप किया जा सकेगा। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


टाटा ने शुरू की स्क्रैपिंग फैसिलिटी
टाटा मोटर्स की ओर से पहली रजिस्टर्ड स्क्रैपिंग फैसिलिटी को शुरू कर दिया गया है। कंपनी ने इसे राजस्थान के जयपुर में बनाया है। जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया। इस फैसिलिटी में उन वाहनों को स्क्रैप किया जाएगा, जिनकी उम्र 15 साल या उससे ज्यादा हो चुकी है। खास बात यह है कि इस फैसिलिटी में सभी कंपनियों के वाहनों को स्क्रैप किया जा सकेगा।

कितने वाहन होंगे स्क्रैप
टाटा मोटर्स की ओर से शुरू की गई इस स्क्रैपिंग फैसिलिटी में हर साल 15 हजार वाहनों को स्क्रैप में बदला जा सकेगा। इनमें सभी तरह के वाहन शामिल होंगे। टाटा मोटर्स ने इस फैसिलिटी का विकास और ऑपरेशन पार्टनर गंगानगर वाहन को सौंपा है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कही यह बात
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने फैसिलिटी की शुरूआत करने के बाद कहा कि नेशन व्हीकल स्क्रैपिंग पॉलिसी को बेकार हो चुके वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने के लिए और कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लक्ष्य के साथ लागू किया गया था। ग्लोबल लेवल की गुणवत्ता फैसिलिटी की स्थापना के लिए मैं टाटा मोटर्स को बधाई देता हूं। उन्होंने आगे कहा कि देश को इस तरह की आधुनिक स्क्रैपिंग फैसिलिटी की जरूरत है।

खास काम के लिए किया डिजाइन
कंपनी की ओर से इस स्क्रैपिंग फैसिलिटी को खास काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके जरिए टायरों, बैटरी, ईंधन, तेल और अन्य पदार्थों को अलग करने के लिए खास स्टेशन बनाए गए हैं जो पूरी तरह से डिजिटल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें