फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yulu Bajaj Ev: बजाज ने इस कंपनी के साथ मिलकर लॉन्च किए दो इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स और कीमत

Tue, 28 Feb 2023 08:18 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बजाज और यूलु ने मिलकर भारतीय बाजार में दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं। दोनों स्कूटर्स में क्या खूबियां दी गई हैं और दोनों की क्या कीमत है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : bajaj auto
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर्ड इलेक्ट्रिक स्टार्टअप यूलु और बजाज ऑटो की ओर से इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन सेगमेंट में दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लॉन्च किया गया है। दोनों ही स्कूटर में क्या खूबियां मिलेंगी और इन्हें किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


लॉन्च हुए दो स्कूटर
बजाज ऑटो और यूलु ने मिलकर बाजार में दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है। जिनमें मिरेकल जीआर और डेक्स जीआर शामिल हैं। इन स्कूटर्स को भारतीय ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

अधिकारियों ने कही यह बात
यूलु के को फाउंडर और सीईओ अमित गुप्ता ने कहा कि बजाज ऑटो के साथ मिलकर, हम ग्रीन कम्यूटिंग की दिशा में कदम उठाते हुए सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ राइड तक सस्ती पहुंच सुनिश्चित करके शहरी गतिशीलता में एक नया मानदंड स्थापित कर रहे हैं। गतिशीलता की जरूरतें और ग्राहकों की अपेक्षाएं तेजी से बदल रही हैं और पारंपरिक स्वामित्व मॉडल बाधित हो रहे हैं। बजाज ऑटो के साथ हमारी साझेदारी इसी सामान्य दृष्टि से पैदा हुई थी और यह लॉन्च साझा गतिशीलता के क्षेत्र में हमारी स्थिति को और मजबूत करेगा।
विज्ञापन


जल्द आएंगे एक लाख वाहन
कंपनी बाजार में एक लाख इलेक्ट्रिक वाहनों को लाने की तैयारी कर रही है। इसी के साथ कंपनी देश के मुख्य शहरों को फोकस कर रही है। ऑपरेटिंग मैट्रिक्स, लोकल लेवल पर सोर्स किए गए पार्ट्स और असेंबली पर भी ध्यान दिया जा रहा है। कंपनी की लक्ष्य साल के आखिर तक 10 गुना से ज्यादा रेवेन्यू जनरेट करने का है।

कहां है मौजूदगी
यूलु की मौजूदगी फिलहाल दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू में हैं। इन शहरों में कंपनी के 100 स्टेशन हैं, जिन्हें कंपनी साल 2024 तक बढ़ाकर 500 करने की योजना पर काम कर रही है। कंपनी की पूरी फ्लीट को स्वैपेबल बैटरी से चलाया जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें