फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Motors: टाटा मोटर्स अपने वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में करेगी बढ़ोतरी, बढ़ी हुई कीमतें एक अप्रैल 2022 से लागू

Tue, 22 Mar 2022 02:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक वाहन निर्माता Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपने कमर्शियल व्हीकल (वाणिज्यिक वाहन) रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है।
विज्ञापन
Tata Motors New Truck Tata Signa 3118.T - फोटो : Tata Motors
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक वाहन निर्माता Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपने कमर्शियल व्हीकल (वाणिज्यिक वाहन) रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। वाहन निर्माता ने कहा है कि कंपनी के कमर्शियल व्हीकल्स की कीमत 2 से 2.5 प्रतिशत की सीमा में बढ़ोतरी करेगी। बढ़ी हुई कीमतें एक अप्रैल 2022 से अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के आधार पर पूरे रेंज में लागू होगी।
विज्ञापन


वाहन निर्माता ने एक बयान में कहा है कि स्टील, एल्युमीनियम और अन्य कीमती धातुओं जैसी कमोडिटीज के दाम में बढ़ोतरी के साथ-साथ अन्य कच्चे माल के दाम में तेजी के कारण वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में इजाफे के लिए प्रेरित किया है। 

कंपनी ने बढ़े हुए दामों को अपने तक रखने के लिये विनिर्माण के विभिन्न स्तरों पर कदम उठाये हैं, लेकिन कुल इनपुट की लागत तेजी से बढ़ने के कारण उसका कुछ भाग दामों में न्यूनतम बढ़त से लेना जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें