Tata Motors New Truck Tata Signa 3118.T
- फोटो : Tata Motors
देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक वाहन निर्माता Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपने कमर्शियल व्हीकल (वाणिज्यिक वाहन) रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। वाहन निर्माता ने कहा है कि कंपनी के कमर्शियल व्हीकल्स की कीमत 2 से 2.5 प्रतिशत की सीमा में बढ़ोतरी करेगी। बढ़ी हुई कीमतें एक अप्रैल 2022 से अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के आधार पर पूरे रेंज में लागू होगी।
वाहन निर्माता ने एक बयान में कहा है कि स्टील, एल्युमीनियम और अन्य कीमती धातुओं जैसी कमोडिटीज के दाम में बढ़ोतरी के साथ-साथ अन्य कच्चे माल के दाम में तेजी के कारण वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में इजाफे के लिए प्रेरित किया है।
कंपनी ने बढ़े हुए दामों को अपने तक रखने के लिये विनिर्माण के विभिन्न स्तरों पर कदम उठाये हैं, लेकिन कुल इनपुट की लागत तेजी से बढ़ने के कारण उसका कुछ भाग दामों में न्यूनतम बढ़त से लेना जरूरी था।