टाटा नेक्सन
- फोटो : tata motors
टाटा की नेक्सन में काफी दमदार इंजन ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इसके पेट्रोल वैरिएंट्स में 1.2 टर्बाचार्ज रेवट्रॉन इंजन मिलता है। जिससे 120 पीएस की ताकत और 170 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट होता है। तीन सिलेंडर के पेट्रोल इंजन के साथ नेक्सन का मैनुअल वैरिएंट 17.57 किलोमीटर का एवरेज देता है। इसका ऑटोमैटिक वैरिएंट एक लीटर पेट्रोल में 16.35 किलोमीटर का एवरेज देता है।
नेक्सन में पेट्रोल के अलावा डीजल इंजन का भी विकल्प मिलता है। इसमें 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज चार सिलेंडर का इंजन आता है। जिससे 110 पीएस और 260 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। एक लीटर डीजल में मैनुअल ट्रांसमिशन वैरिएंट 21.19 किलोमीटर और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली नेक्सन 22.07 किलोमीटर का एवरेज देती है।
यह भी पढ़ें -
Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?