दो पहिया वाहन चलाना जल्द ही और सुरक्षित होने वाला है। अभी तक सिर्फ कारों में मिलने वाले एयरबैग्स कुछ दो पहिया वाहन में भी मिलने लगे हैं, लेकिन जल्द ही एयरबैग वाली जींस आने वाली है। इसकी क्या खूबियां हैं, आइए जानते हैं।
अगर आप भी दो पहिया वाहन चलाते हैं तो कभी ना कभी आपके साथ भी ऐसा हादसा हुआ होगा जब बाइक या स्कूटर से गिरने के कारण आपके पैर पर चोट आई होगी। लेकिन जल्द ही एक ऐसी जींस आ रही है, जिसे पहनने के बाद दो पहिया वाहन चलाते हुए अगर आप गिर जाते हैं तो भी आपको चोट लगने का खतरा नहीं के बराबर हो जाएगा। हम इस खबर में एयरबैग जींस की खूबियां और कीमत की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
आने वाली है एयरबैग जींस
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : mocycle
स्वीडन की कंपनी मो'साइकिल की ओर से जल्द ही ऐसी जींस बाजार में लॉन्च की जाएगी, जिसे पहनने के बाद अगर आप बाइक या स्कूटर से गिर जाते हैं तो भी आपको चोट नहीं लगेगी। खासतौर पर बाइकर्स के लिए बनाई गई इस जींस का फायदा यह होता है कि अगर आप वाहन चलाते हुए सड़क पर गिर भी जाते हैं तो जींस में लगा एयरबैग फूल जाता है और कमर से नीचे के हिस्से को चोट लगने से बचाता है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक इस जींस को 28 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा।
एयरबैग वाली जींस दिखने में किसी आम जींस की तरह ही है। लेकिन इसे बनाने में खास तरह के फैब्रिक का उपयोग किया गया है। पहने जाने के बाद यह काफी आरामदायक लगती है साथ ही हादसे के समय यह आपकी सुरक्षा भी करती है। इस जींस को नीले और काले रंग के विकल्प के साथ ही अलग-अलग साइज में खरीदा जा सकेगा।
जीस में एक खास तरह का काट्रेज फिट किया जाता है। जो दिखने में एक बेहद छोटे सिलेंडर की तरह होता है। बाइक चलाते समय इस काट्रेज को एक स्ट्रैप के साथ जोड़ा जाता है। एक बार उपयोग होने के बाद इसे फिर से रिफिल किया जा सकता है। रिफिल करने के लिए सीओ2 का उपयोग होता है। घर में ही प्लायर, ड्राइवर के जरिए ही आप इसे रिप्लेस कर सकते हैं।
दिखने में सामान्य जींस के जैसी इस जींस को पहनने के बाद बाइक चलाते हैं। बाइक चलाते समय इसमें लगे कॉर्टेज को एक स्ट्रैप के जरिए बाइक से जोड़ा जाता है। अगर किसी कारण से बाइक गिर जाती है जिससे आपके पैर सड़क पर घिसटते हैं या दूर जाते हैं तो बाइक और जींस के बीच लगा स्ट्रैप हट जाता है जिससे एयरबैग कुछ ही सेकेंड में खुल जाता है।
कंपनी की वेबसाइट पर एयरबैग जींस के अलावा एयरबैग वाली वेस्ट भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इसे भी जींस की तरह ही आसानी से पहना जा सकता है और यह भी जींस की तरह ही हादसे के समय शरीर के ऊपरी हिस्से को बचाने में मदद करती है।
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसे बुक किया जा सकता है। हालांकि अभी इसकी डिलीवरी भारत में नहीं होगी और वेबसाइट के मुताबिक इसे सिर्फ अमेरिका, यूरोप और ब्रिटेन में रहने वाले ही बुक कर सकते हैं। इसकी कीमत की बात करें तो इसे 445 अमेरिकी डॉलर में बुक किया जा सकता है जो भारतीय मुद्रा में करीब करीब 37 हजार रुपये बनते हैं। वहीं एयरबैग वेस्ट की कीमत 799 डॉलर है जो भारतीय मुद्रा में करीब 66 हजार रुपये बनते हैं।