भारतीय बाजार में लगातार नई एसयूवी और उनके नए एडिशन को लॉन्च किया जा रहा है। इसी क्रम में एक और कॉम्पैक्ट एसयूवी को ब्लैक एडिशन में लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस कंपनी की ओर से किस एसयूवी को ब्लैक एडिशन में लाया गया है। साथ ही इसमें क्या खूबियां दी गई हैं। इसकी जानकारी भी इस खबर में दे रहे हैं।
लॉन्च हुई एसयूवी
एमजी मोटर्स की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली एस्टर को ब्लैक एडिशन में लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से यह दूसरी एसयूवी है, जिसे ब्लैक एडिशन में लॉन्च किया गया है।
यह भी पढ़ें -
Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
क्या हैं खूबियां
एमजी की ओर से एस्टर के ब्लैक एडिशन को ब्लैक स्टॉर्म नाम दिया गया है। जिसमें एसयूवी के एक्सटीरियर के साथ ही इंटीरियर को भी ब्लैक और रेड कलर की थीम दी गई है। एसयूवी को पूरी तरह से ब्लैक कलर दिया गया है। वहीं ब्रेक कैलिपर को रेड कलर में रखा गया है। इंटीरियर में भी ब्लैक थीम के साथ रेड कलर से सीट, एसी वेंट्स आदि को हाईलाइट किया गया है।
यह भी पढ़ें -
New CNG Kit in Car: बाहर से सीएनजी किट लगवाने के बाद जरूर करें ये दो काम, नहीं तो होंगे परेशान
कैसे हैं फीचर्स
एसयूवी में कंपनी की ओर से पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल की के साथ ब्लूटूथ, आई स्मार्ट तकनीक, क्रूज कंट्रोल, एबीएस, ईबीडी, फ्रंट एयरबैग, ईएसपी, टीसीएस, एचएचसी, ईएसएस, टीपीएमएस, पार्किंग सेंसर के साथ ही 49 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स को दिया गया है। जिसमें लाइव लोकेशन, एंटी थेफ्ट इमोबिलाइजर, फाइंड माई कार, जियोफेंस, इंजन स्टार्ट अलार्म, ई-कॉल और आई-कॉल जैसे फीचर्स शामिल हैं।
यह भी पढ़ें -
Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च
कितना दमदार इंजन
कंपनी की ओर से एसयूवी में 1.5 लीटर का वीटीआई टेक पेट्रोल इंजन दिया गया है। इस इंजन से एसयूवी को 110 पीएस की पावर और 144 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस इंजन के साथ ही एसयूवी में पांच स्पीड मैनुअल और सीवीटी ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है।
यह भी पढ़ें -
Rubber Paint Advantage: कार के निचले हिस्से को जंग से है बचाना, तो जरूर करवाएं यह कोटिंग, जानें फायदे