फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: कार चलाते हुए स्टीयरिंग होता है अहम, जानें कैसी लापरवाही के कारण बढ़ जाता है खतरा

Sun, 19 Nov 2023 01:03 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार में स्टीयरिंग का भी अहम उपयोग होता है। अगर इसमें खराबी हो जाए तो फिर परेशानी बढ़ जाती है। स्टीयरिंग में किन लापरवाहियों से खराबी आने का खतरा बढ़ता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Car Steering - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार को चलाते हुए जिस तरह अन्य पार्ट्स का अहम उपयोग होता है। वैसे ही स्टीयरिंग भी काफी जरूरी पार्ट होता है। अगर यह खराब हो जाए तो फिर सुरक्षित सफर करना मुश्किल हो जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किन लापरवाहियों के कारण स्टीयरिंग में खराबी आती है।

विज्ञापन


मिलता है यह संकेत
अगर आपकी कार को मोड़ने में परेशानी होती है। तो इस बात का खतरा काफी ज्यादा हो सकता है कि स्टीयरिंग में बड़ी खराबी आ गई हो। ऐसे में सबसे पहले कार के टायरों की हवा और स्टीयरिंग फ्लूइड को चेक करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन


करें स्टीयरिंग फ्लूइड की जांच
कार को सही तरह से चलाने के लिए फ्लूइड का उचित मात्रा में होना जरूरी होता है। कई बार यह फ्लूइड कम हो या लीक हो जाए तो फिर स्टीयरिंग जाम भी हो सकता है। इसलिए सर्विस के समय कार के स्टीयरिंग का फ्लूइड भी चेक करवाना चाहिए। अगर कम हो जाए तो उसे टॉप-अप करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान
विज्ञापन


स्टीयरिंग में कंपन
अगर आपकी कार के स्टीयरिंग में वाइब्रेशन हो रही है। तो भी इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आमतौर पर ऐसा तब होता है जब कार का स्टीयरिंग खराब होने लगता है। इस स्थिति में कार को चलाने से भी बचना चाहिए, क्योंकि ऐसे में कई बार स्टीयरिंग जाम भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

बोनट से आए आवाज तो करें ये काम
पहियों का कनेक्शन एक रॉड के जरिए आगे के पहियों के साथ जुड़ा होता है। अगर कार चलाते समय बोनट से आवाज आने लगे तो जल्द से जल्द कार को अच्छे मेकैनिक के पास ले जाना चाहिए। ऐसा ना करने पर कार चलाते समय हादसा भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें