फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Tips: वाहन चलाते समय आती है नींद की झपकी तो हो सकता है बड़ा हादसा, जानें क्या है उपाय

Tue, 11 Jun 2024 01:15 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप काफी समय तक वाहन चलाएंगे तो हो सकता है आपको नींद की झपकी आए। ऐसे में जरा सी नजर हटी और सड़क पर बड़ा हादसा हो सकता है। इस परेशानी को किस तरह से दूर किया जाए। चलिए आगे जानते हैं क्या है डिटेल। 
विज्ञापन
Auto Tips - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में हर साल सैकड़ों लोग सड़क हादसे में अपनी जान गंवा देते हैं। इसके पीछे अलग-अलग कारण हो सकते हैं। मगर एक गलती सभी वाहन चालक करते हैं, वो है लापरवाही से वाहन चलाना। दरअसल सड़क पर वाहन चलाते समय और सड़क पर चलते हुए सावधान रहना बेहद जरूरी है। सड़क पर जरा सी लापरवाही जिंदगी के लिए काफी भारी पड़ सकती है। वहीं,अक्सर यह भी देखा गया है कि कई वाहन चालक कहते हैं कि हम सावधानी के साथ गाड़ी चलाते हैं, मगर ड्राइविंग के दौरान नींद की झपकी आ जाती है। ऐसे में सड़क पर हादसों की संभावना बढ़ जाती है। चलिए इस खबर में जानते हैं कि इस समस्या को किस तरह से हल किया जा सकता है। 

विज्ञापन

नींद की झपकी के हो सकते हैं कई कारण

यह तो आप जानते ही होंगे कि काफी लोग वाहनों से लंबे-लंबे सफर पर जाते हैं। वाहन चलाना एक मुश्किल काम है और साथ ही इससे थकान वाला अनुभव मिलता है। ऐसे में अक्सर वाहन चालकों को नींद की झपकी आ जाती है। इस परेशानी का हल तलाशने से पहले इस दिक्कत को सही से समझना होगा। दरअसल ड्राइव करते हुए नींद आती क्यों है? इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। 

नींद करें पूरी

कई वाहन चालक रात को सही से नींद पूरी नहीं लेते हैं, ऐसे में दिन के समय में वाहन चलाते हुए नींद आती है। अगर  आप भी ऐसा करते हैं तो वक्त रहते संभल जाएं। रात को पूरी नींद लें ताकि दिनभर नींद न आए। 

हल्का खाएं

वहींं, कुछ वाहन चालक दिन में काफी भारी खाना खा लेते हैं, ऐसे में वह दिन भर आलस के साथ गुजारते हैं, इस वजह से नींद भी आती है। इस समस्या से बचने के लिए खाने में कुछ हल्का खाएं, जिससे नींद की झपकी की दिक्कत को दूर किया जा सकें। 

करें यह काम

इसके अलावा अगर वाहन चलाते हुए नींद की झपकी आए तो वाहन को तुरंत किसी सुरक्षित साइड पर रोककर थोड़ा सा पानी पीए और अपनी आंखों को सही से धोएं। ऐसा करने से आंखें साफ हो जाएंगी और कुछ देर के लिए नींद की परेशानी से निजात मिल जाएगी। 

मनोरंजन का सहारा

अगर आप वाहन में अकेले सफर कर रहे हैं तो नींद की झपकी से बचने के लिए थोड़ा मनोरंजन का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए वाहन में गाने सुन सकते हैं। हालांकि, गानों की आवाज अधिक नहीं होनी चाहिए, वरना आपको बाहर का शोर सुनाई नहीं देगा और हादसा होने की संभावना रहेगी। 
विज्ञापन

यह काम न करें

अक्सर देखा गया है कि कई वाहन चालक बिना कुछ खाएं-पीए ही वाहन चलाते हैं, ऐसे में कभी भी खाली पेट वाहन न चलाए। इससे ध्यान में भटकाव हो सकता है, इसलिए सफर के दौरान थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ खाते रहें। ऐसा करने से नींद की झपकी आनी बंद हो सकती है। ड्राइवर का ध्यान सड़क पर रहेगा और सफर सुरक्षित हो जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें