इन टिप्स से बढ़ जाएगी स्कूटर की परफॉर्मेंस!

अमर उजाला

Mon, 10 June 2024

Image Credit : Freepik

देश में दोपहिया वाहनों की अच्छी-खासी मांग बनी हुई है। ट्-व्हीलर्स को सड़कों पर कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। 

Image Credit : Freepik

ऐसे में जानिए स्कूटर की सड़क पर बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कैसे रखरखाव करें। आगे जानिए डिटेल। 

Image Credit : Freepik

अगर स्कूटर की सही ढंग से साफ-सफाई होती रहेगी तो इससे स्कूटर की क्षमता पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। 

Image Credit : Freepik

स्कूटर की परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए हफ्ते में एक बार पानी से सफाई करनी चाहिए। ऐसा करने से नाजुक उपकरणों से भी गंदगी दूर हो जाती है। 

Image Credit : Freepik

स्कूटर बेहतर तरीके से काम करें, इसके लिए जरूरी है कि इंजन ऑयल का स्तर सही हो। साथ ही इंजन ऑयल गंदा नहीं होना चाहिए, अगर गंदा है तो इसे बदलना चाहिए। 

Image Credit : Freepik

सड़क पर स्कूटर अच्छी क्षमता के साथ चलें, इसके लिए स्कूटर की बैटरी भी काफी महत्वपूर्ण होती है, ऐसे में स्कूटर की बैटरी को समय-समय पर चेक करते रहें। 

Image Credit : Freepik

स्कूटर के टायरों की नियमित जांच करें, अगर टायरों में किसी तरह की लीकेज या कोई छेद नजर आता है तो फौरन टायरों को बदल दें। 

Image Credit : Freepik

स्कूटर के ब्रेक की सही से जांच करें, अगर ब्रेक में किसी भी तरह की रुकावट या सख्त होना जैसी दिक्कत आती है तो बिना देर किए ब्रेक ठीक करवाएं। ऐसा करने से स्कूटर की परफॉर्मेंस बढ़ सकती है। 

Image Credit : Freepik

चौंकाने वाले हैं हैचबैक कार के फायदे

Freepik
Read Now