फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sachin Tendulkar: ये हैं सचिन तेंदुलकर की पसंदीदा कारें, मारुति से लेकर फरारी तक हैं शामिल

Mon, 24 Apr 2023 02:03 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सफल क्रिकेटर्स में शामिल सचिन तेंदुलकर को कारों से काफी लगाव है। उनकी पसंदीदा कारों में मारुति से लेकर फरारी तक शामिल हैं। सचिन को कौन सी कारें पसंद हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 8
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर का आज जन्मदिन है। भारत के सबसे सफल क्रिकेटर्स में शामिल सचिन को कारों का कितना ज्यादा शौक है। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बता रहे हैं, साथ ही हम इस खबर में उनकी कुछ पसंदीदा कारों की जानकारी साझा कर रहे हैं।

विज्ञापन

मारुति 800

2 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सचिन तेंदुलकर की सबसे पहली कार मारुति 800 थी। सचिन ने कई बार बताया है कि मारुति की 800 उनके लिए काफी खास कार थी। इसके बाद भी उन्हें कई कार तोहफे में मिलीं या फिर उन्होंने खरीदीं लेकिन यह कार उनके लिए हमेशा काफी खास रहेगी। इसके बाद उन्होंने मारुति की सेडान कार 1000/एस्टीम को भी खरीदा था।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू आई-8

3 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जर्मन कार मेकर बीएमडब्ल्यू की ओर से इलेक्ट्रिक कार के तौर पर आई-8 को पेश किया गया था। जिस समय सचिन तेंदुलकर भी मौजूद थे। सचिन बीएमडब्ल्यू के ब्रॉन्ड अंबेसडर भी रह चुके हैं। ऐसे में उनके पास कंपनी की कई कारें हैं। 2015 में इस कार की कीमत 2.29 करोड़ रुपये थी।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें

बीएमडब्ल्यू एम6 ग्रैन कूपे

4 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बीएमडब्ल्यू की दूसरी कार एम6 ग्रैन कूपे भी सचिन तेंदुलकर के पास थी। इसे साल 2014 के दौरान लॉन्च किया गया था। जिस समय इसकी कीमत 1.75 करोड़ रुपये थी। चार दरवाजों वाली 6सीरीज पर आधारित एम6 ग्रैन कूपे भी कंपनी की हाई परफॉर्मेंस कूपे है।

यह भी पढ़ें -  Maruti Baleno CNG: बलेनो सीएनजी बिगाड़ेगी इन तीन हैचबैक का खेल, सेडान कारों को भी मिलेगी चुनौती

विज्ञापन

फरारी 360 मेडोना

5 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में अगली कार फरारी है। सचिन के पास फरारी 360 मेडोना भी रह चुकी है। फॉर्मूला वन चैंपियन माइकल शूमाकर ने सचिन को यह कार गिफ्ट दी थी। सचिन की यह कार फरारी की सवारी फिल्म में भी दिख चुकी है। 2011 में सचिन ने इसे बेच दिया था।

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च

विज्ञापन

पोर्श 911 टर्बो एस

6 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सचिन तेंदुलकर ने हाल में ही पोर्श की 911 टर्बो एस को खरीदा है। ब्लैक पेंट और ग्रे अलॉय व्हील्स के साथ यह कंपनी की सबसे महंगी सुपरकारों में से एक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी भारत में कीमत 3.13 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू 5 और 7 सीरीज

7 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सचिन के पास बीएमडब्ल्यू की 5 और 7 सीरीज लग्जरी सेडान कारें भी हैं। इनके साथ ही कंपनी की कई और कारें भी सचिन तेंदुलकर के गैराज की शोभा बढ़ा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान

विज्ञापन

निसान जीटीआर

8 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

निसान की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सुपरकार जीटीआर भी सचिन तेंदुलकर के पास है। सचिन के पास इसका इगोइस्ट एडिशन है। यह वर्जन कार के लग्जरी वर्जन के तौर पर जाना जाता है। कंपनी ने इसकी सिर्फ 43 यूनिट्स का ही निर्माण किया था। फरारी के बाद सचिन ने इस कार को खरीदा था।
 

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें