आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोटर वाहन नियमों में साल 2019 में बदलाव हुआ था। ऐसे में नए नियमों के तहत अब ड्राइविंग के दौरान हाथ में फोन पकड़ना गैरकानूनी है। इसके बाद भी बहुत से लोगों को इस नियम की जानकारी नहीं है। नियमों के अभाव में ड्राइवरों को सड़क पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोका जाता है। इसके बाद ड्राइवरों को जुर्माना भरना होता है।
हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जब ड्राइवर फोन पर बात कर रहे होते हैं और ट्रैफिक पुलिस वाले उन्हें रोककर जुर्माना लगाते हैं। इस नियम के उल्लंघन पर 5 से 10 हजार रुपये का जुर्माना और 90 दिनों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिया जाता है।
मोटर नियमों के अनुसार गाड़ी चलाते समय ड्राइवर के दोनों हाथ स्टीयरिंग व्हील पर होने चाहिए। ड्राइविंग के दौरान हाथ में फोन, कागज और किसी भी चीज को पकड़ना कानून के खिलाफ है। गाड़ी चलाते समय ड्राइवर रास्ते के लिए नेविगेशन एप का इस्तेमाल कर सकता है। इसके साथ ही फोन को डैशबोर्ड पर रख सकते हैं। इसके अलावा ब्लूटूथ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। हालांकि, ब्लूटूथ को लेकर कोई नियम नहीं है। मगर ड्राइवर का पूरा ध्यान सड़क पर होना चाहिए, ताकि ड्राइविंग में किसी तरह की परेशानी न हो। वाहन चलाते समय खाना-पीना भी प्रतिबंध है।
वाहन चलाते समय ड्राइवर का सारा ध्यान सड़क पर होना चाहिए। वाहन चलाते समय ड्राइवर को किसी भी दूसरे काम को नहीं करना है। इस वजह से ड्राइवर का ध्यान भटक सकता है। इस वजह से हादसा हो सकता है। ऐसे में नियम के मुताबिक, वाहन चलाते समय ड्राइवर अगर हाथ में फोन पकड़ता है तो जुर्माने के साथ 90 दिनों तक लाइसेंस को भी रद्द कर दिया जाएगा। सड़क पर वाहन चलाते हुए सभी नियमों का ध्यान रखें।