फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rolls-Royce: कोलकाता में बाढ़ का असर, ₹10 करोड़ की रोल्स-रॉयस फंसी, ₹10 लाख की टाटा की कार निकल गई

Wed, 24 Sep 2025 03:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें करीब 10 करोड़ रुपये की लग्जरी Rolls-Royce Ghost (रोल्स-रॉयस घोस्ट) पानी में फंसी दिखी। वहीं, बगल से गुजर रही 10 लाख रुपये की टाटा कार आराम से पानी भरी सड़कों को पार करती नजर आई।
विज्ञापन
Rolls-Royce Ghost Luxury car stuck in Water logging in Kolkata - फोटो : Instagram/@debarghya_dey
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता में मंगलवार को सिर्फ 7 घंटे में ही 250 मिमी से ज्यादा बारिश हुई, जो सालाना औसत बारिश का लगभग 20 फीसदी है। नतीजा यह हुआ कि शहर के बड़े हिस्से पानी में डूब गए और हालात पूरी तरह बिगड़ गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - World's Fastest Car: दुनिया की सबसे तेज प्रोडक्शन कार बनी यह इलेक्ट्रिक हाइपरकार, जानें डिटेल्स

बाढ़ में फंसी लग्जरी कार
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें करीब 10 करोड़ रुपये की लग्जरी Rolls-Royce Ghost (रोल्स-रॉयस घोस्ट) पानी में फंसी दिखी। वहीं, बगल से गुजर रही 10 लाख रुपये की टाटा कार आराम से पानी भरी सड़कों को पार करती नजर आई।
विज्ञापन

 

सोशल मीडिया पर चर्चा
वीडियो में टाटा कार का ड्राइवर मजाक में कहता है कि उसकी फैमिली कार इतनी आसानी से पानी पार कर रही है जबकि करोड़ों की रोल्स-रॉयस वहीं अटक गई। इंस्टाग्राम पर कई यूजर्स ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि लग्जरी कारें पानी भरी सड़कों के लिए बनी ही नहीं होतीं।

यह भी पढ़ें - Vehicles Scrapping: कर्नाटक ने वाहन निर्माताओं से कहा- कबाड़ हो चुके वाहनों को वापस लें और रीसायकल करें, जानें वजह 

यह भी पढ़ें - Aprilia SR-GP Replica 175: अप्रिलिया SR-GP रेप्लिका 175 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

Rolls-Royce Ghost Luxury car stuck in Water logging in Kolkata - फोटो : Instagram/@debarghya_dey
गुस्सा और सवाल
कुछ लोगों ने कोलकाता की ड्रेनेज व्यवस्था (जल निकासी प्रणाली) पर गुस्सा निकाला और कहा कि जब लग्जरी कार मालिक इतने टैक्स भरते हैं तो सड़कों की हालत ठीक क्यों नहीं है। वहीं, कुछ यूजर्स का मानना था कि शहर का ड्रेनेज सिस्टम अच्छा है। लेकिन इतनी भारी बारिश को संभालने के लिए वह तैयार नहीं था।
 

भारी तबाही और जनहानि
अधिकारियों के मुताबिक, भारी बारिश से कोलकाता और आसपास के इलाकों में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 9 लोगों की मौत करंट लगने से हुई जबकि 2 लोग डूब गए। यह बारिश 1988 के बाद से शहर में हुई सबसे भारी बारिश मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें - Ultraviolette X47 Crossover: अल्ट्रावायलेट X47 क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - Volvo EX30: वोल्वो EX30 इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में लॉन्च, जानें ड्राइविंग रेंज, कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

दुर्गा पूजा की तैयारियों पर असर
बारिश और बाढ़ ने कोलकाता की रफ्तार रोक दी। आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियां भी बुरी तरह प्रभावित हुईं। कई जगहों पर पंडाल और मूर्तियां खराब हो गईं। 

यह भी पढ़ें - Hero Destini 110: हीरो डेस्टिनी 110 स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - Renault Kwid: रेनो क्विड का 10वां एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च, सिर्फ 500 यूनिट्स की होगी बिक्री, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - Skoda Kodiaq Lounge: स्कोडा कोडियाक का नया एंट्री लेवल मॉडल लाउंज लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें 

यह भी पढ़ें - Euler Turbo EV 1000: यूलर टर्बो ईवी 1000 इलेक्ट्रिक मिनी-ट्रक लॉन्च, 170 किमी है रेंज, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - Electric Vehicles: शहर में रोजाना सफर के लिए सबसे बढ़िया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कैसे चुनें, जानें पूरी डिटेल्स 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें