अगर हम आपको बताएं कि दुनिया में ऐसी इलेक्ट्रिक कार भी है जो कई सुपरकारों से भी तेज है। तो आप क्या कहेंगे। हम इस खबर में ऐसी ही एक कार की जानकारी दे रहे हैं जो सुपरकारों से भी तेज है और इस कार ने एक दिन में कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं।
विज्ञापन
बनाए नए रिकॉर्ड
2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : rimac automobili
क्रोएशियाई कार कंपनी रिमैक ऑटोमोबिली की इलेक्ट्रिक हाइपर कार नेवेरा ने नए रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इसमें सबसे पहला रिकॉर्ड जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को सिर्फ 1.81 सेकेंड में हासिल किया है। इसके अलावा 4.42 सेकेंड में जीरो से 200, 9.22 सेकेंड में जीरो से 300 और जीरो से 400 किलोमीटर की स्पीड को सिर्फ 21.31 सेकेंड में हासिल किया है। इसी तरह कुल 23 रिकॉर्ड इस कार ने अपने नाम किए हैं। खास बात यह है कि इससे पहले यह कार 412 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलने का बना चुकी है। यह रिकॉर्ड कार ने अपने नाम सिर्फ 29.93 सेकेंड में किया था।
कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक इसमें एक नहीं बल्कि चार इलेक्ट्रिक मोटर का उपयोग किया गया है। जिसकी बदौलत कार दो हजार से ज्यादा बीएचपी तक की ताकत जनरेट कर सकती है। जिन लोगों ने इस इलेक्ट्रिक कार को खरीदा है, उन्होंने अभी तक इस कार को अधिकतम 352 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक चलाकर देखा था।
हाइपर इलेक्ट्रिक कार में कंपनी 120KWh की बैटरी देती है। बैटरी को सिलेड्रिकल फॉर्मेट में दिया जाता है और इसमें कुल 6960 सेल हैं। इसकी अधिकतम वोल्टेज 730 वोल्ट है और जीरो से 80 फीसदी चार्ज करने में 19 से 30 मिनट के बीच का समय लगता है। फुल चार्ज के बाद इसकी डब्ल्यूएलटीपी रेंज 490 किलोमीटर तक है।
रिमैक की ओर से नेवेरा इलेक्ट्रिक हाइपर कार को काफी सुरक्षित बनाया गया है। इसमें फ्रंट एयरबैग्स के साथ ही साइड एयरबैग्स दिए गए हैं। इसके अलावा ट्रैक्शन कंट्रोल, स्टेबिलिटी कंट्रोल, ईएसपी, एबीएस और ADAS को भी दिया गया है। इसके ADAS में 13 कैमरे, छह रडार और 12 अल्ट्रासॉनिक सेंसर लगाए गए हैं।